{"_id":"60cb9e078ebc3e2c4712f182","slug":"hunger-family-did-not-get-food-for-10-days-mother-and-five-children-became-skeletons-in-aligarh-city-office-news-ali265795196","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख से पीड़ित परिवार का मामलाः लहसुन-मिर्च की चटनी, मुट्ठीभर चावल से बयां हो रही मुफलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख से पीड़ित परिवार का मामलाः लहसुन-मिर्च की चटनी, मुट्ठीभर चावल से बयां हो रही मुफलिसी
विज्ञापन
सिलबट्टे पर लगी लहसुन-मिर्च की चटनी, मुट्ठीभर चावल और एक कोने में रखे कुछ बर्तन... ये सब गुड्डी की मुफलिसी की कहानी खुद ब खुद बयां कर रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण भूख से गुड्डी व उनके बच्चों की हालत बिगड़ने पर हड़कंप मच गया था। उनको आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम मंदिर का नगला स्थित गुड्डी देवी के घर पहुंची। गुड्डी देवी की गली सीमेंटेड है। घर पर दो दरवाजे लगेंगे, एक लोहे का दरवाजा नीचे से जंग खा चुका है, जबकि लकड़ी के दरवाजे में बड़ा सा छेद है। अंदर बिना दरवाजे का कमरा है। कमरे के एक कोने में चंद बर्तन व कपड़े रखे हैं। अलमारी में स्वर्गवासी पति तस्वीर रखी है। अलमारी में चार थाली-प्लेटें रखी थीं, जो छह सदस्यीय परिवार के हिसाब से कम हैं। सिलबट्टे पर लहसुन-मिर्च की चटनी लगी हुई थी, जबकि एक कोने में मुट्ठीभर चावल बिखरे हुए पड़े थे। इसके अलाला, पीछे आंगन है, जहां चूल्हे पर आलू उबलने के लिए रखा गया था, क्योंकि 15 जून से भूख से बेहाल परिवार मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती है, जहां उपचार चल रहा है। घर में एक चारपाई भी है, लेकिन ठंड से बचाव के लिए केवल बिस्तर है।
गांववासी बोले-भूख से तो नहीं प्यासे जरूर मर जाएंगे
अलीगढ़। मंदिर का नगला गांव में भूख से बेहाल गुड्डी देवी व उनके परिवार की हालत देखकर गांव के लोगों ने कहा कि भूख से तो नहीं प्यासे जरूर मर जाएंगे।
गांव की आबादी करीब पांच हजार है, जहां करीब 25 हैंडपंप लगे हैं, जिसमें एक-दो छोड़कर बाकी खराब हैं। पानी की किल्लत से लोगों का बुरा हाल है। प्रधान वीरपाल सिंह ने कहा कि गांव में सभी हैंडपंप खराब हैं। हैंडपंप की री-बोरिंग की जरूरत है, क्योंकि हैंडपंप की बोरिंग 100 फुट है, जबकि 200 फुट होनी चाहिए।
विज्ञापन
सगे-संबंधियों की मदद न करने पर उठे सवाल
अलीगढ़। भूख से बेहाल गुड्डी देवी के परिवार की मदद सगे-संबंधियों के न करने पर गांव के लोगों ने सवाल उठाए हैं। गुड्डी देवी की सास अंगूरी देवी ने कहा कि समय-समय पर मदद की गई है।
समर्पण संस्था ने ली बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी
मंदिर का नगला में भूख से बेहाल गुड्डी देवी व उनके बच्चों का कुशलक्षेम समर्पण संस्था की संरक्षिका कृष्णा गुप्ता ने जाना। कृष्णा गुप्ता ने कहा कि परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। पदाधिकारी संजय सिंह राजपूत ने अपने विद्यालय द्रोणा इंटरनेशनल में सभी बच्चों को कक्षा आठ तक निशुल्क पढ़ाने का आश्वासन दिया। साथ में भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, भाजयुमो नेता अतुल राजाजी मौजूद रहे।
बसपाइयों ने की गुड्डी देवी व परिवार से मुलाकात
अलीगढ़। मंदिर का नगला में भूख से बेहाल गुड्डी देवी व उनके परिवार से मिलने बसपाई मलखान सिंह जिला चिकित्सालय पहुंचे। बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने बताया कि परिवार लंबे समय से भुखमरी से जूझ रहा था। परिवार को भविष्य में आर्थिक मदद व राशन देने आश्वासन दिया। इस अवसर पर अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, विजेंद्र सिंह विक्त्रस्म, सुरेश गौतम एडवोकेट, गजराज सिंह विमल, जिला अध्यक्ष रतन दीप सिंह, सेक्टर प्रभारी अर्जुन स्वामी एडवोकेट, मुकेश चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य फारुक अहमद, मोहम्मद बिलाल आदि मौजूद रहे।