{"_id":"59a07b3a4f1c1b5a768b4569","slug":"hundreds-of-followers-from-panchkula-were-left-with-four-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बसों से पंचकूला गए थे सैकड़ाें अनुयायी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बसों से पंचकूला गए थे सैकड़ाें अनुयायी
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
चार बसों से पंचकूला गए थे सैकड़ाें अनुयायी
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई कोर्ट का फैसला आने से पहले ही अलीगढ़ से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के सैकड़ों अनुयायी हरियाणा पहुंच गये थे। यहां से चार बसों और अन्य वाहनों में वे अंबाला तक गए, लेकिन वहां से आगे पंचकूला की ओर नहीं बढ़ सके। इन सभी को पुलिस ने रोक लिया। हिंसक घटनाओं के बाद अब हरियाणा पुलिस इन सभी को वापस भेज रही है। इनके देर रात तक अलीगढ़ पहुंचने की संभावना है।
बताया जाता है कि जिले में अतरौली, धनीपुर ब्लाक, बरौली, छर्रा व इगलास आदि में डेरा सच्चा सौदा के हजारों अनुयायी हैं। हालांकि यहां अब तक किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन की खबर नहीं है। बावजूद इसके यहां मौजूद संगतें लगातार डेरा सच्चा सौदा के सिरसा स्थित मुख्यालय के संपर्क में हैं। बाबा के अनुयायी पटेल ने बताया कि सभी अनुयायी सुरक्षित हैं। संगतों के लौटने का इंतजार किया जा रहा है। शनिवार को साझा बैठक में आगामी रणनीति पर विचार होगा।
बाबा की तीन फिल्में लगी थीं अलीगढ़ में
बाबा राम रहीम की एमएसजी द मैसेंजर सिरीज की तीन फिल्में जिले के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। आखिरी फिल्म आठ माह पहले मीनाक्षी, अप्सरा और द ग्रेट वैल्यू मॉल में लगी थी। इनमें बाबा के अनुयायियों की भारी भीड़ रही थी।
विज्ञापन
दोषी नहीं मानते अनुयायी
बाबा समर्थक अभी भी उन्हें निर्दोष मान रहे हैं। उनका कहना है कि यह सब बाबा द्वारा पंजाब व हरियाणा के ड्रग माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान का नतीजा है। जिस पीड़िता का इस मामले में जिक्र किया गया है, वह स्वयं डेरा जाकर लिखित में माफीनामा दे चुकी है कि उसने दूसरों के बहकावे में आकर गलत बयान दिया था।