Aligarh: धमाके में मकान की छत उड़ने के बाद टूटी प्रशासन की नींद, भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद, तीन दबोचे
इगलास में मोहल्ला शंकरानंदपुरी के आतिशबाजी से हुए विस्फोट में पप्पू के मकान की ऊपरी मंजिल ढह गई थी। इसमें मकान मालिक का बेटा भी घायल हुआ था। इस दौरान पड़ोसी के महेश के मकान में भी आतिशबाजी मिली थी। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। महेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इगलास कस्बे में 5 अक्टूबर को आतिशबाजी से हुए विस्फोट में एक मकान ऊपरी मंजिल ढहने के बाद प्रशासन की नींद टूटी और अभियान चलाकर छापे मारे गए। इस दौरान इगलास में भारी मात्रा बनी और अधबनी आतिशबाजी, बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री बरामद की गई है। इसे चार लोडर वाहनों में लादकर थाने ले जाया गया। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा हरदुआगंज पुलिस ने भी गांव छिड़ावली में छापा मारकर पांच क्विंटल आतिशबाजी बरामद की है।
5 अक्टूबर को इगलास में मोहल्ला शंकरानंदपुरी के आतिशबाजी से हुए विस्फोट में पप्पू के मकान की ऊपरी मंजिल ढह गई थी। इसमें मकान मालिक का बेटा भी घायल हुआ था। इस दौरान पड़ोसी के महेश के मकान में भी आतिशबाजी मिली थी। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। महेश को गिरफ्तार कर 6 अक्टूबर को जेल भेज दिया गया।
सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि 6 अक्टूबर को उन्होंने नायब तहसीलदार सुखवीर सिंह, इंस्पेक्टर इगलास, एफएसएल, बीडीएस और पीएसी के साथ सासनी रोड, हाथरस रोड, शंकरानंदपुरी आदि स्थानों से भा्री मात्रा में बनी-अधबनी आतिशबाजी के साथ समाग्री जब्त की है, जिसे चार लोडर वाहनों में लादकर थाने लाया गया। इसे बीडीएस की टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से नष्ट कराया जा रहा है। हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को देख पड़ोसियों की छतों पर फेंकी आतिशबाजी
हरदुआगंज थाना पुलिस ने गांव छिड़ावली में छापे मारकर तीन घरों से आतिशबाजी पकड़ी है। यहां पुलिस ने सबसे पहले सचिन के मकान पर छापा मारा। उसने पुलिस को देख दरवाजा नहीं खोला और पड़ोसियों की छतों पर आतिशबाजी फेंक दी। पुलिस ने छतों और मकान से मिली सामग्री को जब्त कर लिया है। इसके अलावा दो अन्य मकानों से आतिशबाजी जब्त की गई है।
पुलिस ने सचिन के घर पर पटाखे का पुश्तैनी काम होता है। उसके पास बिक्री का लाइसेंस हैं, बनाने का नहीं। पुलिस जब पहुंची तो सचिन और उसके परिवार की महिलाएं आतिशबाजी बना रही थी। पुलिस ने पांच-छह अन्य मकानों की भी तलाशी ली, इनमें तीन में से आतिशबाजी बरामद की गई है। बरामद आतिशबाजी का वजन करीब पांच क्विंटल बताया जा रहा है।
सीओ अतरौली सर्जना सिंह ने बरामद माल को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सचिन और उसके परिवार की महिलाएं आबादी के बीच आतिशबाजी का निर्माण कर रही थी। बड़ी मात्रा में विस्फोटक का भंडारण किसी भी बड़ी घटना की वजह बन सकता है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।