फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   How will our kids safe ?

तो हमारे बच्चे कैसे रहेंगे महफूज?

Mon, 19 Oct 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कौशल कुमार ओझा
अमर उजाला ब्यूरो/कौशल कुमार ओझा Updated Mon, 19 Oct 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
आलमगीर का अर्थ है सारे जहां में फैला हुआ। नाम के अनुरूप ही छात्र आलमगीर की हत्याकांड का मामला अब एएमयू की परिधि तक सीमित नहीं रहा। यह विश्वभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका असर है कि एएमयू के एल्युमिनाई मीट 2015 में देश विदेश से शामिल होने आए सैकड़ों मेहमानों के बीच यह प्रकरण खासा बहस का मुद्दा बना हुआ है। सभी यह जाने को बेचैन दिखे कि आखिर आलमगीर हत्याकांड सुलझ क्यों नहीं रहा। छात्रों का धरना प्रदर्शन भी निरंतर जारी है। एक महीने बाद भी हत्याकांड के सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर क्यों हैं। दरअसल, आलमगीर के परिजन, एएमयू के छात्र,  यूनिवर्सिटी इंतजामिया और जिला प्रशासन अपने ढंग से मामले का पटाक्षेप चाहते हैं।  
विज्ञापन


18 सितंबर की शाम आलमगीर को एएमयू कैंपस में गोलियों से भून दिया गया था। हत्याकांड के कई दिन बाद तक उसके परिजन खामोश रहे। लेकिन 15 अक्तूबर को अचानक आलमगीर के पिता शमीम अहमद अलीगढ़ आए और एक के बाद एक कई आरोप मढ़ दिए।
विज्ञापन

उन्हाेंने एएमयू पीवीसी को हत्याकांड में घसीटने की कोशिश की। आलमगीर के पिता का कहना है कि उसका विवि इंतजामिया और पुलिस प्रशासन पर एतबार नहीं, इसलिए हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए। उनका यह भी कहना है कि मांगने के बाद भी 50 लाख रुपया मुआवजा और सहारनपुर में एक सरकारी नौकरी देने कीं मांग विवि इंतजामिया पूरा नहीं कर रहा। जबकि यह प्रस्ताव उनके पास एएमयू प्रॅाक्टर लेकर आए थे। इन्हीं आरोपों के बीच छात्रों ने एएमयू वीसी लॉज पर धरना शुरू कर दिया, जो सर सैयद डे और एलुमिनाई मीट के दौरान भी जारी है। इधर, एएमयू वीसी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह ने शमीम अहमद पर धमकाने का आरोप लगाया है। उन्हाेंने शनिवार को कहा कि शमीम ने उन्हें फोन कर कहा कि रविवार तक 10 लाख रुपये नहीं दिए गए तो छह हजार लड़के एएमयू में होंगे..। एल्युमिनाई मीट में 20 से अधिक देशों से करीब 600 मेहमान आए हैं। सैकड़ों अतिथि कैंपस में मौजूद हैं और अपनी पुरानी यादें साझा कर रहे हैं। इसी तरह देश के सभी प्रांतों से भी यहां लोग आए हुए हैं, पर सभी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे। सुरक्षा को लेकर सवाल सभी के मन में कौंध रहा है कि आलमगीर के साथ ऐसा हुआ तो उनके बच्चे कैसे महफूज रह     सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed