फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   How much is methyl alcohol in the district, there is no record in government papers

जिले में कितनी है मिथाइल अल्कोहल, सरकारी कागजों में कोई लेखा-जोखा नहीं

Thu, 03 Jun 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
How much is methyl alcohol in the district, there is no record in government papers
जहरीली शराब के सेवन से असमय मौत के आगोश में समाए लोगों ने जिस शराब को पिया था, वह मिथाइल अल्कोहल से बनी थी। करसुआ के ठेकों, पनैठी में पकड़े गए अवैध शराब के गोदाम और तालानगरी में पकड़ी गई इंक एंड साल्वेंट फैक्टरी के सैंपलों की जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई है। मगर, हैरानी की बात है कि मिथाइल अल्कोहल जैसे जहर का सरकारी रिकॉर्ड में कोई लेखा-जोखा नहीं है। आबकारी विभाग से इसका कोई भी लाइसेंस जारी नहीं हुआ, इसके चलते इसका यह विभाग रिकार्ड नहीं रखा। अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर जिले में औद्योगिक इस्तेमाल के नाम पर इस केमिकल को कहां से लाया जा रहा है, कितनी मात्रा में लाया जा रहा है, कितनी खपत कहां होती है आदि का रिकॉर्ड कैसे तैयार होगा। बिना रिकार्ड तैयार किए कैसे भविष्य में इसके गलत इस्तेमाल पर नियंत्रण लगेगा। अगर, नियंत्रण नहीं लग पाया तो मौत के सौदागर फिर से लालच के चलते इसका इस्तेमाल जहरीली शराब बनाने में करेंगे।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के मुताबिक एथाइल अल्कोहल से असली शराब बनती है। इस केमिकल पर 70 से 80 प्रतिशत की ड्यूटी प्रदेश सरकार वसूलती है। मगर, मिथाइल अल्कोहल पर कोई ड्यूटी नहीं है। इसका इस्तेमाल उद्योग में होता है। औद्योगिक इस्तेमाल की आड़ में आने वाले मिथाइल का उपयोग नकली शराब बनाने में किया जाता है। विभाग से अलीगढ़ में एथाइल अल्कोहल के दो लाइसेंसी हैं, जिनमें से एक डिस्लरी है, जिसका कोटा करीब 2.50 लाख लीटर प्रतिवर्ष है। वहीं, दूसरा लाइसेंस विजय नाम की केमिकल फैक्टरी को है, उसका कोटा 90 हजार के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed