{"_id":"9799884d559809baa073478d88861b55","slug":"houses-in-the-fall-municipal-responsible-bhujpura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुजपुरा में मकान गिरने का जिम्मेदार नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुजपुरा में मकान गिरने का जिम्मेदार नगर निगम
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 26 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा के मोहल्ले रानी वाले दगड़े में मकान गिरने की दुर्घटना के लिए जिम्मेदार नगर निगम की लापरवाही है। यह बात सोमवार को इलाके का जायजा लेने गए विधायक प्रतिनिधि पार्षद बाबा फरीद आजाद ने कही।
साथ ही विधायक व पार्षद ने परिजनों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इधर, अब घायलों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
रानी वाले दगड़े में नसरुद्दीन और इंतजाम नाम के दो भाई रहते हैं। नसरुद्दीन आगे वाले हिस्से में और इंतजाम पीछे वाले हिस्से में अपने अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों ही मजदूरी करते हैं।
रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बच्चे घर में खेल रहे थे। तभी मकान के एक हिस्से की दीवार जमीन में धंस गई। इससे गाटर पटिया वाली छत गिर गई। इसमें बच्चे दब गए। घायल बच्चों में एक बच्ची नौशीन, भोला, मो.सहिल, नासिर और नसरीन शामिल हैं।
विज्ञापन
यहां विधायक के निर्देश पर मौके पर हकीकत जानने पहुंचे बाबा फरीद आजाद को परिजनों ने बताया कि इस घर में नौशे चार बेटों संग रहते हैं। वह खुद बीमार हैं। पांच-छह दिन पूर्व एक बेटे भूरा का इंतकाल हुआ है।
नसीरुद्दीन की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार की हालत बेहद दयनीय है। यहां जल निकासी न होने की शिकायत कई मर्तबा नगर निगम से की गई। फिर भी सुनवाई नहीं हुई। इसे लेकर दुर्घटना का जिम्मेदार नगर निगम को मानते हुए मदद दिलाने की बात कही। इस मौके पर शानू, मो.हफीज, फरहान सलमानी, अख्तर, मो.आजाद आदि थे।