फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Houses and markets illuminated with colorful lights

Diwali: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया घर-द्वार और बाजार, दिवाली पर मिला तोहफा, खिले चेहरे

Thu, 31 Oct 2024 04:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 04:44 PM IST
सार

फैक्टरी में काम करने वाले कामगारों को दिवाली पर तोहफा दिया गया। तोहफा पाकर उनके चेहरे खिल गए। फैक्टरी संचालकों ने जब उन्हें दिवाली पर मिठाई के साथ उपहार भेंट किए, तो उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। 

विज्ञापन
Houses and markets illuminated with colorful lights
एटा चुंगी बाईपास पर लाइटिग से जगमागाती बिल्डिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

दिवाली पर रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों से घर-द्वार और बाजार जगमगा उठा। सेंटर प्वाइंट हो या रसलगंज। घर हो या सरकारी भवन, जो रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है।

विज्ञापन


30 अक्तूबर को शाम होते ही बाजार और घर रोशनी से जगमगाने लगा। स्वर्ण जयंती नगर, एडीए कॉलोनी, सासनीगेट, विक्रम कॉलोनी, जयगंज, आगरा रोड, रामघाट रोड सहित अन्य इलाकों में श्री लक्ष्मी जी के स्वागत में घरों के द्वार पर गेंदें के फूल और अशोक के पत्तों से तोरणद्वार बनाया। घर की बाहरी दीवार और बाॅलकनी को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन

सेन्टर प्वाइंट  लाइटिगं से जगमागता
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में अपार्टमेंट को ऐसे सजाया गया था, मानो वह रोशनी से नहा रहे हैं। लोगों ने घर के द्वार पर दीये भी प्रज्ज्वलित किए। इसी तरह रसलगंज, रेलवे रोड, सेंटर प्वाइंट सहित अन्य चौराहों को भी रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। इन चौराहों से गुजरने वाले लोग यहां की सजावट देख रीझ गए। शाम होते ही शहर के मुख्य बाजार, सोसायटी, अपार्टमेंट व अन्य सरकारी भवन रोशनी से जगमगा उठीं।
नौरंंगाबाद में दीपावली पर फैक्ट्री से उपहार लेकर निकलते कारीगर
दिवाली पर मिला तोहफा, खिले चेहरे
तालानगरी स्थित फैक्टरी में काम करने वाले कामगारों को दिवाली पर तोहफा दिया गया। तोहफा पाकर उनके चेहरे खिल गए। फैक्टरी संचालकों ने जब उन्हें दिवाली पर मिठाई के साथ उपहार भेंट किए, तो उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed