फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   House engineers , train and keep selling Transformers

इंजीनियरों के घर,गाड़ी बेचकर लगाएं ट्रांसफार्मर

Thu, 21 Apr 2016 01:49 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 21 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
House engineers , train and keep selling Transformers
लाोक अदालत
 स्थायी लोक अदालत की अवमानना विद्युत वितरण खंड तृतीय के एक्सईएन व एसई को भारी पड़ सकता है। इनकी निष्क्रियता से खफा सिविल जज कनिष्ठ प्रभाग इगलास राजीव सरन की अदालत ने इनके सरकारी  वाहन व आवास कुर्क करने और कुर्क अवधि में ट्रांसफॉर्मर न लगने पर इसे नीलाम कर प्राप्त रकम से ट्रांसफॉर्मर लगवाने के आदेश दिए हैं। अदालत के इस आदेश से महकमा में हड़कंप है।  
विज्ञापन

वाकया यूं है।  इगलास के गांव बिचौला की बिट्टा देवी व संजय सिंह के निजी नलकूपों पर 25-25केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगने थे। इसके  लिए तमाम प्रयासों के बाद भी विद्युत विभाग ने ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाए। परेशान हो कर दोनों ने सिविल न्यायालय में वाद दायर कर दिया। जिसमें दावा किया गया कि ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाए जाने से बिट्टा देवी को 10 लाख और संजय सिंह को 12 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

यह वाद सिविल न्यायालय से स्थायी लोक अदालत में भेज दिया गया। इसपर 12 दिसंबर 2015 को सुनवाई करते हुए स्थायी लोक अदालत ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट से 13 फरवरी 2016 तक उनके ट्रांसफॉर्मर लगवाने के आदेश दिए। इस आदेश की प्रति अधिशासी अभियंता तृतीय लालडिग्गी, अधीक्षण अभियंता लालडिग्गी को भी भेजी गई। इसके बावजूद ट्रांसफॉर्मर नहीं लगे। इसके उलट अधिकारियों की ओर से कहा गया कि अदालतें ऐसे आदेश देती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे अदालत की अवमानना मानते हुए यह मामला जिला जज के समक्ष रखा गया। इस पर जिला जज ने सिविल न्यायालय को सुनवाई के आदेश दिए। जिसपर सिविल न्यायालय ने विद्युत विभाग का पक्ष जानने को कई समन जारी किए। नोटिस भी दिए गए। बावजूद इसके विभाग ने अदालत में अपना पक्ष रखना जरूरी नहीं समझा। इससे खफा अदालत ने एकपक्षीय सुनवाई करते हुए एक्सईएन तृतीय व एसई के सरकारी आवास व वाहनों की कुर्की करने और कुर्की के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं लगने पर उनके आवास व वाहन नीलाम कर उसकी रकम से ट्रांसफॉर्मर लगवाने के आदेश दे दिए। आदेश में कुर्की अमीन को भी नोटिस चस्पां कर कार्रवाई को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed