फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hotel-restaurant will now open in Aligarh till 9 pm

राहत : अलीगढ़ में अब रात नौ बजे तक खुलेंगे होटल-रेस्टोरेंट

Mon, 22 Jun 2020 07:31 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 22 Jun 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Hotel-restaurant will now open in Aligarh till 9 pm
पांच सितारा होटल रेडिशन ब्लू। - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को राहत दी है। अब रात नौ बजे तक होटल और रेस्टोरेंट खुलेंगे। हालांकि एडीएम सिटी ने साफ तौर पर कहा है कि ग्राहकों को बैठाने के लिए संचालकों के पास समुचित व्यवस्था हो। साथ ही वह सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। अधिकारी औचक निरीक्षण के लिए क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन



एडीएम सिटी ने बताया कि पहले सात बजे तक होटल और रेस्टोरेंट को खुलने की परमिशन दी गई थी। इसके बाद अब हालत को देखते हुए इनके खुलने का समय रात नौ बजे तक कर दिया है। शाम के समय लोगों की अचानक से भीड़ उमड़ पड़ती थी। इससे बचने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने के लिए क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। अगर, कोई संचालक नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ढकेल वालों, डिलीवरी स्टाफ व अन्य की होगी सैंपलिंग
 कोरोना महामारी को फैलने से रोकने लिए जिला प्रशासन ने अब जिले में स्थापित होटल व रेस्टोरेंट के डिलीवरी स्टाफ, न्यूजपेपर हॉकर, गैस हॉकर व मेडीकल स्टाफ, ढकेल वालों की सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह लोग अपना काम करते हुए दिन में सैकड़ों लोगों के संपर्क में आते हैं। ऐसे में इनका परीक्षण होना अति आवश्यक है।


मेडिकल टीमों को सैंपलिंग के लिए लगा दिया गया है। सोमवार को दो दर्जन से अधिक लोगों की रैंडम सैंपलिंग की गई। इसमें खासकर कोरोना के समांतर लक्षण वाले और 50 वर्ष से अधिक उम्र वालों को शामिल किया जा रहा है। इसके साथ ही सासनी गेट, देहली गेट और कोतवाली इलाके में प्राथमिकता के आधार पर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं।



जिलाधिकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को कड़ाई से निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विभाग के कई अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी देते हुए नोडल अधिकारी नामित किया है। उनके संबंध में पता लगा है कि वह अपना काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची सीएमओ तैयार कर उपलब्ध कराएंगे, जिसके आधार पर उनके निलंबन के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed