{"_id":"5c60db7bbdec22128b5596a5","slug":"hostel-warden-take-photographs-of-girl-students-while-bathing-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छात्राओं का आरोप, नहाते वक्त फोटो खींचती हैं हॉस्टल वार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छात्राओं का आरोप, नहाते वक्त फोटो खींचती हैं हॉस्टल वार्डन
Mon, 11 Feb 2019 07:48 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 11 Feb 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
MMS Video in bathroom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस शहर के एक बालिका विद्यालय की महिला वार्डन पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने खुले शब्दों में कहा कि नहाते वक्त वार्डन उनके फोटो खींचती हैं। मना करने पर नाम काटकर छात्रावास से निकाल देने की धमकी भी देती हैं। नाराज अभिभावकों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। दूसरी ओर वार्डन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विद्यालय की छात्राओं ने वार्डन पर आरोप लगाया है कि वह उनको ठंडे पानी से नहाने का दबाव बनाती हैं। इसके अलावा नहाते वक्त बच्चियों के फोटो भी अपने फोन से खींचती हैं। एक बच्ची ने तो यह भी बताया कि नहाते वक्त ही मैडम बच्चियों के साथ सेल्फी भी लेती हैं।
जब इस बात की शिकायत बच्चियों ने अपने अभिभावकों से की तो कई अभिभावक रविवार को विद्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने वार्डन द्वारा की जा रही मनमानी का विरोध किया। एक बच्ची की मां ने जब वार्डन से इस बात की फोन पर शिकायत की तो वार्डन ने उन पर धमकी देने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बीएसए से शिकायत भी वार्डन ने की है। हालांकि जब इस बात की जानकारी बीएसए को हुई तो उन्होंने जिला समन्वयक बालिका शिक्षा गजेंद्रपाल सिंह को विद्यालय भेजा। यहां पर पहुंचे डीसी ने छात्राओं से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली।
ऐसा नहीं है। मैंने छात्राओं नहाते हुए कोई फोटो नहीं खींचे हैं। छात्राएं मेरा नाम ले रही हैं, यह बात मेरी समझ में नहीं आ रही है। मैं ऐसा क्यों करूंगी, छात्राओं की मुझे चिंता है। उनकी देखभाल करना मेरी जिम्मेदारी है। -आरोपी वार्डन।
छात्राओं के नहाते हुए वार्डन द्वारा फोटो खींचे जाने की जानकारी मिली है। अगर वार्डन ने ऐसा किया है तो यह गलत बात है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -हरीशचंद्र, बीएसए।