{"_id":"683814849c8ec4bbdc019cff","slug":"hostel-in-aligarh-homeopathic-medical-college-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: आठ करोड़ से बनेगा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल, 100 छात्रों के रहने का होगा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: आठ करोड़ से बनेगा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल, 100 छात्रों के रहने का होगा इंतजाम
Thu, 29 May 2025 01:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 29 May 2025 01:32 PM IST
सार
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में 150 बालिकाओं के लिए निर्माणाधीन हॉस्टल का तीन मंजिला भवन बनकर तैयार हो चुका है। शासन को भेजे गए 100 छात्रों के हॉस्टल के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल गई। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से 50 कमरों वाले चार तल हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा
विज्ञापन
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज व अस्पताल छेरत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में आठ करोड़ से हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। 100 बेड के बालक छात्रावास का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गई है।
विज्ञापन
जवां के छेरत में स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा देने के लिए हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। कालेज में बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य चल रहा है। 150 बालिकाओं के लिए निर्माणाधीन हॉस्टल का तीन मंजिला भवन बनकर तैयार हो चुका है। अब कार्यदायी संस्था के द्वारा इस पर प्लास्टर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी बीच राजकीय होम्योपैथिक कालेज के द्वारा शासन को भेजे गए 100 छात्रों के हॉस्टल के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल गई। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से 50 कमरों वाले चार तल हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ (पैक्सफेड) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इसके लिए कालेज ने करीब 800 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध भी करा दी है। हॉस्टल बनने से छात्र-छात्राओं को ठहरने का उचित स्थान मिल जाएगा। वह यहीं रह कर मेस में भेज कर शिक्षा हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
कालेज में आठ करोड़ रुपये से बालक छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। धन भी जारी कर दिया है। कार्यदायी संस्था ने नापजोख किया है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।-राम आशीष यादव, प्राचार्य, राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल, अलीगढ़