फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hookah bar caught in Kishanpur, operator arrested

किशनपुर में पकड़ा गया हुक्का बार, संचालक गिरफ्तार

Tue, 26 Jul 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hookah bar caught in Kishanpur, operator arrested
किशनपुर तिराहा पर क्वार्सी पुलिस ने रविवार रात छापा मारकर एक हुक्का बार पकड़ा है। इस दौरान करीब दर्जन भर युवा फ्लैवर्ड हुक्का की आड़ में तंबाकू के हुक्के का सेवन व नशेबाजी करते मिले। हालांकि पुलिस को देख भगदड़ मच गई। मगर पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार किशनपुर तिराहा स्थित एसके प्लाजा में बिना लाइसेंस हुक्काबार संचालित होने की सूचना मिली। इस सूचना पर इंस्पेक्टर क्वार्सी संजय जायसवाल ने टीम के साथ रविवार रात छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देख वहां भगदड़ मच गई। मौके से पुलिस ने तीन हुक्का, तीन पाइप, दो हुक्के की चिलम, दो क्लाउड सफेद धातु के चिलम के ऊपर रखने वाले, एक हुक्का का स्टैंड, एक कोयले का पैकेट खुला जब्त किया। इस दौरान ग्राहक के तौर पर वहां नशा ले रहे युवक तो भाग गए। मगर इसका संचालक आईटीआई रोड बन्नादेवी निवासी अनुराग गिरफ्तार किया गया। मौके पर बिना लाइसेंस और फ्लैवर्ड की आड़ में तंबाकू युक्त हुक्का संचालन पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed