फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Honor could not write words the Master International

मास्टर साहब नहीं लिख सके अंतरराष्ट्रीय शब्द

Fri, 23 Sep 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
बीएसए ने बृहस्पतिवार को टप्पल ब्लॉक के कई स्कूलों का निरीक्षण किया, वहां उन्हें कई खामियां मिलीं। इस दौरान चार शिक्षक गैरहाजिर मिले तो एक स्कूल में कोई अध्यापक अंतरराष्ट्रीय शब्द नहीं लिख सका। यूनिफार्म वितरण में भी गड़बड़ झाला सामने आया।
विज्ञापन

बीएसए धीरेंद्र कुमार निरीक्षण के दौरान गांव हामिदपुर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां उन्हें उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों के हैड मास्टर और एक-एक सहायक अध्यापक ड्यूटी से गायब मिले। दोनों स्कूलों के टायलेटों की दशा बेहद खराब थी। यूनिफार्म वितरण में भी खामियां पाई गईं। उच्च प्राथमिक विद्यालय टप्पल में सभी शिक्षक तो मौजूद थे, मगर पढ़ाई का स्तर काफी खराब पाया गया। वहां कोई भी शिक्षक बीएसए को अंतरराष्ट्रीय शब्द लिखकर नहीं दिखा सका और बच्चों की संख्या भी काफी कम थी। यहां टायॅलेट पर ताला लगा मिला।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गढ़ी सूरजमल में निरीक्षण के दौरान बीएसए को रसोई में गैस सिलेंडर नहीं मिला। वहां बच्चों का एमडीएम लकड़ी जलाकर चूल्हे पर बनाया जा रहा था। उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीएसए ने भवन की दशा काफी खराब पाई। इसके साथ ही यूनिफॉर्म वितरण में भी अनियमितता पाई गई। गांव भोजाका के प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में थी। कुछ विद्यालय में कक्षा एक साथ चल रहीं थीं और बच्चे फर्श पर बैठे थे। सभी विद्यालय में गंदगी भी मिली। बीएसए का कहना है कि सभी गैरहाजिर अध्यापकों से जवाब तलब किया गया है। इनका वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed