{"_id":"5bdb4cc0bdec2269717a26e9","slug":"honey-trap-aligarh-police-arrest-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप केस: पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला का चौंकाने वाला खुलासा, बताया कैसे जाल में फंसाए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप केस: पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला का चौंकाने वाला खुलासा, बताया कैसे जाल में फंसाए युवक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आई महिला
- फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर जनपद के दो युवकों से हनी ट्रैप के जरिए डेढ़ लाख रुपये, दो बाइक और मोबाइल लूटने में आरोपी सोनी उर्फ कमर जहां को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
वह इस मामले में पकड़े गए आरोपी चांद की पत्नी है। दो आरोपियों को बुधवार को ही पुलिस ने खुर्जा रोड से मुठभेड़ में दबोच लिया था। तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
बुलंदशहर जनपद निवासी आमिर और गौतमबुद्धनगर जनपद निवासी सरफराज को हनी ट्रैप के जरिए सोनी उर्फ कमर जहां ने पिसावा क्षेत्र में मिलने के लिए बुलाया था।
जब वह दोनों एक ही बाइक पर सोनी से मिलने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने आमिर और सरफराज को बंधक बना लिया था। उनके घरों पर फोन कर आठ लाख रुपये की डिमांड की थी।

Trending Videos
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ लाख रुपये दे भी दिए थे, लेकिन आरोपियों ने उनकी बाइक और मोबाइल भी रखवा लिए थे। इसके बाद परिजनों ने पिसावा पुलिस से शिकायत की जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात राऊपुर के पास जंगल से दो आरोपियों चांद निवासी मेहंदीपुर थाना रघुपुरा जिला गौतमबुद्धनगर और शमीम मेब निवासी ग्राम भावरा थाना गुलावहटी जिला बुलंदशहर को दबोच लिया था।
उनके पास से एक लाख रुपये दो तमंचे, दो बाइक और मोबाइल बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने सोनी उर्फ कमर जहां को उसके घर नई बस्ती काकोड़ थाना काकोड़ जिला बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से भी पुलिस ने एक लाख रुपया बरामद किया है। सोनी उर्फ कमर जहां मूल रूप से धौलाना कस्बा जिला हापुड़ की रहने वाली है।