फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Homosexuality

समलैंगिक संबंध बनाने में वृद्व की हत्या

Mon, 16 Mar 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Homosexuality
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : AKBARABAD
कासिमपुर में 12 दिन पहले हुई व़द्ध की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को जेल भेजा है। पुलिस का दावा है कि समलैंगिक संबंध बनाने का प्रयास के कारण यह हत्या हुई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यही बात बताई है। मामला हत्या से गैरइरादतन हत्या में तरमीम किया गया है। एसपी देहात अतुल शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

गांव कासिमपुर निवासी 60 वर्षीय श्यामवीर पुत्र राज सिंह का शव तीन मार्च को गांव के रास्ते पर सरसों के खेत में मिला था। मृतक के बेटे रवि ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस हत्या की वजह तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। एसपी देहात ने बताया कि मृतक के गांव के ही गजेंद्र पुत्र बसंतलाल के साथ समलैंगिक संबंध थे, लेकिन कुछ दिन पहले गजेंद्र ने संबंध खत्म कर दिए थे। श्यामवीर बार-बार गजेंद्र पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। गजेंद्र ईंट भट्टे पर मजदूर था। दो मार्च की शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच मृतक श्यामवीर शराब के नशे में भट्टे पर गजेंद्र की झुग्गी में पहुंच गया तथा संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। इसे लेकर दोनों में कहासुनी व धक्का-मुक्की हुई। एसपी के अनुसार धक्के के कारण श्यामवीर ईंटों पर गिरा। सिर व चेहरे की चोट के कारण उसकी मौत हो गई। डर के कारण गजेंद्र शव को पीठ पर मफलर से बांध कर भट्टे के पास खेत में डाल आया। प्रेस वार्ता में एसओ अकराबाद सुनील कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed