{"_id":"5f723ee08ebc3e9c064f7e88","slug":"home-isolation-postpond-city-office-news-ali244971091","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण बढ़ने पर होम आइसोलेशन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण बढ़ने पर होम आइसोलेशन स्थगित
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ती देखकर जिला प्रशासन ने होम आइसोलेशन अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है। कलक्ट्रेट में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि लक्षण रहित मरीज होम आइसोलेशन के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे। संक्रमित मरीज बाहर घूम रहे हैं, परिजनों के साथ सामान्य रूप से रह रहे हैं, जिससे संक्रमण बढ़ रहा है। नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण को भी अवगत कराया गया है। इस पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने होम आइसोलेशन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया। समस्त थानावार मजिस्ट्रेट/एसडीएम को इसका मंगलवार से सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
सोमवार तक होम आइसोलेशन में रखे गए लोग इसकी अवधि पूरी करेंगे। लेकिन यदि कोई मरीज होम आइसोलेशन के दौरान नियमों का पालन नहीं करता है तो उस मरीज को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करा दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी।
डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम और थानावार मजिस्ट्रेट संक्रमण को रोकने हेतु प्रभावी कार्रवाई करें। प्रचार प्रसार में स्वयं सेवी संगठनों, एनसीसी कैडिट एवं एफएम रेडियो को भी शामिल करें। स्वयंसेवी संगठन एवं एनसीसी कैडेट नुक्कड नाटक तथा अन्य विधाओं का प्रयोग करते हुए जनता को जागरूक करें। मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में लोगों से मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग का प्रयोग कराएं। फिर भी यदि काई व्यक्ति मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग नहीं करता है तो उस व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं लोगों से अपील की जाती है कि अनलॉक प्रक्रिया के दौरान वह भीड़भाड़ के साथ ज्ञापन देने न आयें। यदि कोई संगठन किसी भी विषय पर ज्ञापन देना चाहता है तो संबंधित मजिस्ट्रेट से अनुमति प्राप्तकर गंतव्य मजिस्ट्रेट को सूचित करेंगे तथा अधिकतम 30 व्यक्ति के साथ आ सकते हैं। ज्ञापन देने के दौरान अधिकतम 5 व्यक्ति ही संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थिति होंगे। ज्ञापन देन हेतु महाराणा प्रताप पार्क नियत किया जाता है। उक्त निर्देशों की अवहेलना पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा कराया जाएगा।
सीडीओ अनुनय झा ने बताया कि जनपद में लक्षणरहित 75 व्यक्ति कोविड-19 से पॉजिटिव आए हैं। सभी मरीजों को लक्षणों के आधार पर होम आइसोलेट तथा एल-1, एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। उनके संपर्कियों की गहनता से जांच कर होम क्वारंटीन किया जा रहा है। बैठक में सीडीओ, सभी एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, सीएमओ, समस्त थानावार मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस वजह से हुआ स्थगित
1- होम आइसोलेशन में रहने वाले नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे सक्रमण तेजी से फैला
2- होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की सामान्य दिनचर्या व घूमने की शिकायतें आ रही थीं
नए दिशा-निर्देश
1- 28 सितंबर सोमवार तक होम आइसोलेशन में भेजे गए मरीज अपनी निर्धारित दस दिन की अवधि को पूरा करेंगे।
2- नए मरीजों को होम आसइसोलेट नहीं किया जाएगा। इनको कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा। घरों के आसपास की रैंडम सैंपलिंग कराई जाएगी।
3- जिस क्षेत्र में होम आइसोलेट मरीज हैं, वहां सैंपलिंग की जाए।
ये है स्थिति
1- जिले में अब तक 3497 मरीज होम आइसोलेट हो चुके हैं। वर्तमान में 525 सक्रिय केस हैं। 2979 का आइसोलेशन पूरा हो चुका है। होम आइसोलेशन में किसी की मौत नहीं हुई है।
2- 28 सितंबर को पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में 315 बेड के सापेक्ष 126 मरीज, छेरत अस्पताल में 235 बेड के सापेक्ष 85, एसजेडी हास्पिटल में 40 बेड के सापेक्ष तीन, वरुण हास्पिटल में 12 बेड के सापेक्ष पांच, मिथराज हास्पिटल में 20 बेड के सापेक्ष में चार, जेएन मेडिकल कॉलेज में 100 बेड के सापेक्ष 22 मरीज भर्ती हैं। अतरौली के अस्पताल में 135 बेड खाली हैं, जिसमें एक दो दिन में पूरी क्षमता से मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा। हरदुआगंज एल वन हास्पिटल को जिला कारागार के बंदियों के लिए आरक्षित है। यहां पर तीस बेड है।
अन्य निर्देश
- मजिस्ट्रेट से अनुमति के बाद ही 30 लोगों के साथ कर धरना-प्रदर्शन सकेंगे। मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते समय अधिकतम 5 लोग साथ होंगे। ज्ञापन देने के लिए महाराणा प्रताप पार्क तयशुदा स्थल बना।
- ठेले, सब्जी की दुकानें, मिठाई, परचून की दुकानें, कचौड़ी व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों पर कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन मिला तो कार्रवाई होगी, गोल घेरे बनाकर करें कार्य।
- एडीएम वित्त के नेतृत्व में गठित टीमें लोगों को कोविड 19 के नियमों के प्रति करेगी जागरूक।
- एफएम रेडियो के माध्यम से कराएं लोगों को जागरूक, प्रचार-प्रसार के लिए बनाएं ब्रांड आंबेसडर।
- दस जागरूकता वाहन चला कर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक करेंगे।
- थानावार मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र में रहें सक्रिय, अगले दिन सैंपलिंग की बनाएं रूपरेखा।