{"_id":"681f7a1021e19de80c0e26f0","slug":"home-guard-going-on-duty-suddenly-died-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की अचानक बिगड़ी तबीयत, हुई मौत, हार्ट अटैक होने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की अचानक बिगड़ी तबीयत, हुई मौत, हार्ट अटैक होने का अंदेशा
Sat, 10 May 2025 09:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 10 May 2025 09:39 PM IST
सार
होमगार्ड कालीचरण बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। मथुरा रोड पर सरकारी कोल्ड स्टोरेज के पास अचानक तबीयत खराब होने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हार्ट अटैक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
ड्यूटी पर जा रहे एक होमगार्ड की 10 मई की शाम अचानक मथुरा रोड पर सरकारी कोल्ड स्टोरेज के पास तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पर भी पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
करीब 28 वर्षीय कालीचरण पुत्र डालचंद्र निवासी गांव नगला चौधरी चंदपा थाने में होमगार्ड थे। वह रोजाना की तरह 10 मई की शाम को बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। मथुरा रोड पर सरकारी कोल्ड स्टोरेज के पास अचानक तबीयत खराब होने से उनकी मौत हो गई। उनकी मौत हार्ट अटैक से होने का अंदेशा है।
विज्ञापन