{"_id":"631e43e5c1654c4a8f175cab","slug":"home-guard-dies-after-being-hit-by-train-gabhana-news-ali3001624198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रेन की चपेट में आकर होमगार्ड की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रेन की चपेट में आकर होमगार्ड की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Mon, 12 Sep 2022 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:54 AM IST
सार
बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर के गांव आशिक नगलिया निवासी रायसाहब सिंह (58) होमगार्ड थे। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर सोमना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर होमगार्ड की मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे व तीन बेटियों को रोते बिलखते छोड़ा है। बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर के गांव आशिक नगलिया निवासी रायसाहब सिंह (58) होमगार्ड थे। एसपी देहात के यहां पर उनकी ड्यूटी थी।
विज्ञापन
शनिवार को जवां क्षेत्र के गांव श्यामपुर में अपनी बेटी के यहां छोछक लेकर परिजनों के साथ आए थे। कार्यक्रम के बाद परिजनों को घर भेज दिया। खुद ड्यूटी के लिए सोमना रेलवे स्टेशन पर अलीगढ़ जाने के लिए आ गए। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे और तीन बेटियों को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन