{"_id":"63793307e32b117a472faaef","slug":"holi-will-be-bad-due-to-non-availability-of-reservation-in-trains-city-office-news-ali3051301159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलने से होली होगी बदरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलने से होली होगी बदरंग
विज्ञापन
सहालग, नया साल और होली के कारण अभी से मार्च तक अधिकांश ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने पर लंबी वेटिंग की टिकट मिल रही है। कुछ खास दिनों में कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति भी बन चुकी है। जिससे मुसाफिरों को मनमाफिक रेल यात्रा का कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। दो दर्जन से अधिक अप और डाउन ट्रेनों में कमोबेश ये स्थिति बन चुकी है।
अब मुसाफिरों के पास तत्काल आरक्षण या यात्रा के दूसरे संसाधनों के विकल्प ही बचे हैं। कन्फर्म टिकट की सबसे ज्यादा मारामारी पूर्वांचल, बिहार, झारखंड, ओडीशा और कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में है। दिल्ली, मेरठ, मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली आदि छोटी दूरी की यात्राओं में अभी कुछ टिकटें मिल रही है।
त्योहार में घर आने-जाने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए लोग पहले से ही रिजर्वेशन करा लेते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अब चार महीने पहले ही रिजर्वेशन शुरू कर देता है। साल 2023 में होली आठ मार्च को पड़ रही है। इसके लिए रिजर्वेशन आठ नवंबर से शुरू हो गया था। 11 दिनों में ही अधिकांश ट्रेनों में सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। अब टिकटों पर वेटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
होली पर कन्फर्म टिकट नहीं
होली पर आने जाने के लिए अधिकांश ट्रेनों में स्लीपर और थर्ड एसी की सीटों पर वेटिंग शुरू हो गई है। कई दिनों से सफर की योजना बना रहे लोगों ने तो पहले टिकट ले लिया, जो रह गए थे, अब उनको कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। रोजाना रिजर्वेशन खुलते ही चंद घंटे के अंदर ही बची हुई सीटें भी बुक हो रही है। इसलिए अब लंबी वेटिंग के टिकट मिल रहे हैं। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग के बाद नो रूम भी दिखने लगा है। इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में यात्री या तो तत्काल टिकट या दूसरे विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।
होली के आसपास ट्रेनों में थर्ड एसी की वेटिंग
गोमती एक्सप्रेस में वेटिंग 180
महाबोधि एक्सप्रेस 210
वैशाली एक्सप्रेस 176
कैफियात एक्सप्रेस 135
फरक्का एक्सप्रेस 95
नार्थ ईस्ट 165
कालका एक्सप्रेस 187
महानंदा एक्सप्रेस 126
पूर्वा एक्सप्रेस में 87
सहालग, नये साल का जश्न और इसके बाद होली के कारण ट्रेनों में रिजर्वेशन टिकट अभी से बुक हो चुके हैं। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग लंबी हो रही है। भीड़ को देखते हुए हर बार रेल प्रशासन त्योहार पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है। इस बार भी कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
- संजय शुक्ला, सीएमआई अलीगढ़।
नए साल पर देश विदेश जाने की बुकिंग
नए साल को लेकर लोगों में अभी से ही काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। पिछले तीन साल से कोरोना के चलते लोगों ने बहुत संयमित होकर जश्न मनाया था। इस बार सैकड़ों लोगों ने दूसरे शहरों में जाकर नया साल मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ विदेशी टूर पर जा रहे है। टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी चलाने वाले धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि देश में अधिकांश लोग खाटू श्याम, वृंदावन, मथुरा, आगरा, बालाजी, वैष्णो देवी, नगरकोट, शिरडी के साईं बाबा, तिरुपति बाला जी, केरल, गोवा आदि स्थलों पर जाने की बुकिंग करा रहे हैं। विदेश में थाईलैंड, नेपाल, यूएसए, सिंगापुर, दुबई आदि स्थानों के लिए स्पेशल पैकेज बुक हो रहे हैं।