फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Holi played under the surveillance of drone cameras

Aligarh News: ड्रोन कैमरों की निगरानी में खेली जाएगी होली, वाहनों पर फर्राटा भरने पर होगी रोकटोक

Tue, 07 Mar 2023 07:52 PM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 07:52 PM IST
सार

धूल के दिन जिले भर में होली खेली जाएगी। इस दौरान किसी तरह की कानून व्यवस्था न बिगड़े इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। शहर को नौ सेक्टरों में बांटकर सेक्टर स्कीम लागू है। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Holi played under the surveillance of drone cameras
होली की मस्ती प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के अतिसंवेदनशील शहरों में शामिल अलीगढ़ में छोटी होली और शब-ए-बरात के बाद अब धूल पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम रखने की तैयारी है। आज बुधवार को धूल के दिन जिले भर में होली खेली जाएगी। इस दौरान किसी तरह की कानून व्यवस्था न बिगड़े इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। शहर को नौ सेक्टरों में बांटकर सेक्टर स्कीम लागू है। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

विज्ञापन


एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि शहर में आज होली खेली जाएगी। इसे लेकर सभी मुकम्मल सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जहां मिश्रित आबादी वाले स्थलों पर होली खेली जाती है। वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। होली पर शहर में यातायात डायवर्जन व्यवस्था भी लागू रहेगी। इस दौरान वाहनों पर फर्राटा भरने पर रोकटोक होगी।
विज्ञापन


शहर में पुलिस का पैदल भ्रमण, ड्रोन से निगरानी
त्योहार को लेकर सोमवार को  एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में पुलिस टीमों ने शहर भर में भ्रमण किया और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। एसपी सिटी व एडीएम सिटी शहर में घूमे। शहर में होली व शब-ए-बरात को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी तरह से कानून न बिगडऩे दिया जाए ऐसी व्यवस्था की जा रही है। लोगों से सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में लगा ये फोर्स

 

  • निरीक्षक - 50, 
  • उपनिरीक्षक- 350,
  • मुख्य आरक्षी - 350,
  • आरक्षी - 2000, 
  • महिला आरक्षी - 300
  • पीएसी - 4 कंपनी, 
  • आरएएफ - 2 कम्पनी
  • रिजर्व क्यूआरटी- 15
  • 150 संवेदनशील स्थानों पर रहेगी पुलिस पिकेट 


ये हैं खास इंतजाम

  • ये थाना क्षेत्र संवेदनशील: शहर में सासनी गेट, कोतवाली, देहली गेट, देहात में हरदुआगंज, टप्पल, अकराबाद व चंडौस।
  • शहर में प्रत्येक थाने में एक थाना मोबाइल के अलावा क्लस्टर मोबाइल दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक सीओ को क्यूआरटी भी दी गई।
  • तीन कंपनी आरएएफ के अलावा पांच प्लाटून पीएसी शहर में रहेगी। 140 अतिरिक्ति पुलिसकर्मी भी शहर को दिए जा रहे हैं।
  • शहर को नौ सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रभारी भी तैनात किए गए हैं। ये व्यवस्था आज से लागू कर दी गई।
  • 60 होलिका दहन स्थल सहित 150 विशेष प्वाइंटों पर पुलिसकर्मी तैनात। प्रत्येक होली पर पुलिस मित्र व गार्ड या पीआरडी भी रहेगा।


ये हैं होलिका स्थल

  • 2403 होलिका स्थल पूरे जनपद में चिह्नित
  • 1556 होलिका स्थल देहात में हैं
  • 847 होलिका स्थल शहर में हैं 
  • 60 होलिका दहन शहर में संवेदनशील
  • 7 थाना क्षेत्र होली को लेकर संवेदनशील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed