होली 28 व 29 मार्च को है, लेकिन अभी से शहरवासी होली के रंग में रंगने लगे हैं। रविवार को शहर में कई संगठनों ने आयोजन किए, उनमें होली के गीतों पर अबीर और गुलाल उड़ा तो लठामार व फूलों की होली से माहौल भक्तिमय हो गया। राधा कृष्ण की झांकियों ने सभी का मन मोहा। वहीं, अचल सरोवर रक्षक दल ने रविवार को आरती घाट से अबीर और पुष्प वर्षा कर हनुमान जी और महाकाल का डोला निकाला।
शुभारंभ कृष्णा गुप्ता ने पूजा अर्चना से किया। होली गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। होली खेलते हुए शहर के बाजारों में होली का हुड़दंग मचाया गया। इस मौके पर मोहनलाल वर्मा, नीतू, सुमित गोटे वाले, लक्ष्मीराज, महंत योगी कौशलनाथ, विजय सिंह, पुनीता चेतन, प्रीति वार्ष्णेय, क्षमा, सीमा गुप्ता, डॉ. मुकेश शर्मा, अमित सोनी, सुधीर राय, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।