{"_id":"5fc29b638ebc3e9c0724c318","slug":"holders-will-be-given-free-distribution-of-wheat-gram-city-office-news-ali2498521173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सात दिसंबर तक राशन कार्ड धारकों को होगा गेंहू-चना का फ्री वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: सात दिसंबर तक राशन कार्ड धारकों को होगा गेंहू-चना का फ्री वितरण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जिले में 21 नवंबर से शुरू हुआ नि:शुल्क राशन का वितरण सात दिसंबर तक जारी रहेगा। पहले यह व्यवस्था सिर्फ नवंबर माह की अंतिम तिथि तक ही थी। मगर, राशन वितरण का लाभ सभी कार्डधारकों को न मिल पाने की वजह से इसकी तिथि को आगे बढ़ाया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि जिले में कुल लाभार्थियों के सापेक्ष गेहूं और चना की व्यवस्था दुकानों पर करा दी गई है। इसके तहत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो चावल और प्रति कार्ड एक किलो चना वितरित किया जा रहा है। सभी राशन कोटेदारों को निर्देश दिए हैं कि वह वितरण में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न करें। वरना, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- 1352 कुल राशन दुकान जिले में।
- 24596 अंत्योदय राशनकार्ड धारक।
- 625404 कुल पात्र गृहस्थी कार्ड धारक।
- 2687000 कुल यूनिट अर्थात लाभार्थी।