{"_id":"643312cab630f4c51e0e2803","slug":"hoarding-banner-removed-in-aligarh-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चुनावी रणभेरी बजते ही सक्रिय हुई सरकारी मशीनरी, हटवाए होर्डिंग-बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चुनावी रणभेरी बजते ही सक्रिय हुई सरकारी मशीनरी, हटवाए होर्डिंग-बैनर
Mon, 10 Apr 2023 01:02 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:02 AM IST
सार
यूपी नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होेते ही अलीगढ़ जनपद के सभी निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों की ओर से लगाए गए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि को हटवाने का अभियान देर शाम से ही शुरू हो गया।
विज्ञापन
होर्डिंग बैनर उतरते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव के लिए रविवार को अधिसूचना जारी होते ही अलीगढ़ प्रशासन सक्रिय हो गया है। यहां दूसरे चरण में 11 मई को चुनाव होना है। आचार संहिता के अनुपालन के लिए हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इसी के तहत महानगर के अलावा जनपद के सभी निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों की ओर से लगाए गए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि को हटवाने का अभियान देर शाम से ही शुरू कर दिया।
विज्ञापन
महानगर में नगर निगम की टीमें तो नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, ईओ आदि के नेतृत्व में टीमें पुलिस फोर्स के साथ निकल पड़ीं। प्रचार सामग्री को हटवाने के साथ ही लोगों को आचार संहिता के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। शहर भर में नगर निगम की कई टीमों ने नगर निगम से लेकर विभिन्न इलाकों में शाम से ही प्रचार सामग्री को हटवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यही हाल नगर पालिका एवं नगर पंचाायतों में देखने को मिला। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ठ ने बताया कि अगले 24 घंटे में शहर भर से प्रचार सामग्री को हटवा दिया जाएगा। इसके लिए सभी टीमों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन