फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   History of BJP, using the system to get its work done

भाजपा का इतिहास, अपना काम कराने के लिए सिस्टम का प्रयोग

Wed, 14 Sep 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:30 AM IST
सार

यह जवाब सुमैया राणा ने ज्ञानवापी से जुड़े सवाल पर दिया और कहा कि चूंकि यह न्यायालय का मामला है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना अनुचित है।मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आईं सपा प्रवक्ता ने मैरिस रोड के होटल में मीडिया से बातचीत की। राम मंदिर कोर्ट का फैसला था, जिसका सभी ने सम्मान किया। देश व प्रदेश में जो हालात हैं, उसमें पहल करने की जरूरत है।

विज्ञापन
History of BJP, using the system to get its work done
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता समैया राना का बुके देकर स्वागत करते सपाई। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

प्रख्यात शायर मुनव्वर राणा की बेटी व समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा का कहना है कि भाजपा कोई भी काम कराने के लिए सिस्टम व संसाधनों का इस्तेमाल करने में माहिर है। ऐसा भाजपा का इतिहास बताता है। चुनाव जीतने में ईवीएम व चुनाव आयोग का प्रयोग इस बात का उदाहरण है। यह जवाब सुमैया राणा ने ज्ञानवापी से जुड़े सवाल पर दिया और कहा कि चूंकि यह न्यायालय का मामला है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना अनुचित है।
विज्ञापन

मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आईं सपा प्रवक्ता ने मैरिस रोड के होटल में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर विजन पर काम करती जो महंगाई, बेरोजगारी हटाने के लिए होता तो यकीनी तौर पर देश का मुस्लिम भाजपा के साथ जुड़ने का प्रयास करता। मगर वह आए दिन मंदिर-मस्जिद, हिजाब, नकाब की बात करती है, इसलिए मुस्लिमों का जुड़ाव भाजपा से संभव नहीं है।
विज्ञापन

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जो काम कोर्ट करती है, उसे भाजपा अपने ऊपर ले लेती है। सपा के कार्यों के फीते काटकर अपने नाम कर लेती है। राम मंदिर कोर्ट का फैसला था, जिसका सभी ने सम्मान किया। इसमें किसी को श्रेय नहीं लेना चाहिए। अंत में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह एक सकारात्मक पहल है। देश व प्रदेश में जो हालात हैं, उसमें पहल करने की जरूरत है। अब ये आने वाला वक्त बताएगा कि कांग्रेस की यह पहल कितनी कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों से सदस्यता अभियान पर संवाद
सपा प्रवक्ता ने इस दौरान सपा नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि इस पर नेतृत्व का बहुत जोर है। इसमें कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, निवर्तमान महासचिव मनोज यादव, डॉ.बादशाह खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed