फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Historian testified against SP MP Ramjilal Suman

Rana Sanga controversy: सपा सांसद सुमन के खिलाफ इतिहासकार ने दी गवाही, अगली सुनवाई 11 जुलाई को

Thu, 03 Jul 2025 12:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 12:42 PM IST
सार

महाराणा सांगा पर रामजीलाल सुमन के बयान के खिलाफ क्षत्रिय महासभा ने अदालत में याचिका दायर की थी। इसमें इतिहासकार प्रो विवेक सेंगर ने गवाही दी है। बयान दर्ज कराते हुए उन्होंने सपा सांसद के बयान को गलत करार दिया।

विज्ञापन
Historian testified against SP MP Ramjilal Suman
सांसद रामजीलाल सुमन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सपा सांसद रामजीलाल सुमन के महाराणा सांगा पर विवादित बयान मामले में दायर याचिका पर 2 जुलाई को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। इस बार याची पक्ष की ओर से इतिहासकार प्रो. विवेक सेंगर को गवाही के लिए कोर्ट में पेश कराया गया। उन्होंने विभिन्न लिखित दस्तावेजों के आधार पर अपने बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन


महाराणा सांगा पर रामजीलाल सुमन के बयान के खिलाफ क्षत्रिय महासभा ने अदालत में याचिका दायर की थी। मामले में कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए उन्होंने सपा सांसद के बयान को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न दस्तावेजों में जो लिखा है, उसके अनुसार सपा सांसद का बयान सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला व देश को बांटने वाला है। 
विज्ञापन


अब इस मामले में न्यायालय ने अगली तारीख 11 जुलाई नियत कर दी है। इस अवसर पर एडवोकेट राजेश सिंह चौहान, एडवोकेट सतीश सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed