फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Historian Prof. on the statement of Education Minister of Rajasthan. Irfan's counterattack

Aligarh News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री के बयान पर इतिहासकार प्रो. इरफान का पलटवार

Tue, 03 Sep 2024 06:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
Historian Prof. on the statement of Education Minister of Rajasthan. Irfan's counterattack
अकबर को महान कहना मूर्खता है..। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस बयान पर एएमयू के इतिहास विभाग के एमिरेटस प्रोफेसर व प्रख्यात इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने पलटवार किया है।
विज्ञापन

प्रो. इरफान ने कहा कि अकबर एक महान बादशाह था। अकबर को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि विदेशी इतिहासकारों ने भी अकबर को महान बताया है। अकबर के साथ सम्राट अशोक को भी महान बताया गया है। दोनों शासकों के आगे महान लगाया गया है। अकबर ने देश को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपनी बात कहने की स्वतंत्रता है, लेकिन स्वतंत्रता का अर्थ स्वच्छंदता नहीं होनी चाहिए। यह तब और ज्यादा दुखदायी हो जाता है, जब कोई संविधानिक पद होते हुए इस तरह का बयान दे।
विज्ञापन

--
क्या था बयान
शिक्षामंत्री ने कहा था कि अकबर को महान बताने वाली किताबों को जला दिया जाएगा। अकबर की तुलना महाराणा प्रताप से करना और उसे महान बताना मूर्खता है। यह मेवाड़, राजस्थान के आन बान शान के प्रतीक महाराणा प्रताप का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed