{"_id":"669ef354d3db069850053224","slug":"his-friends-beat-him-to-death-and-threw-his-body-in-a-pit-filled-with-water-aligarh-news-c-210-1-sali1003-100336-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: साथियों ने ही पीटकर मार डाला, पानी भरे गड्ढे में फेंक गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: साथियों ने ही पीटकर मार डाला, पानी भरे गड्ढे में फेंक गए शव
Tue, 23 Jul 2024 05:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:33 AM IST
सार
दोस्त घर आए और जरूरी काम बताकर उनके भाई राजू को अपने साथ ले गए। बरला मोड़ के शराब ठेके से शराब खरीदने के बाद गांव चांदगढ़ी के जंगल में सभी ने शराब पी। वहीं पर उक्त लोगों ने पीट-पीटकर राजू की हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक राजू
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बरला थाने के गांव चांदगढ़ी में दोस्तों ने रुपयों के विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पानी भरे एक गड्ढे में फेंककर चले गए। 22 जुलाई की सुबह किसी ग्रामीण की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान खरगूपुरा निवासी 38 वर्षीय राजू पुत्र सोहनलाल के रूप में हुई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मृतक केे भाई श्यामलाल के अनुसार गांव निवासी रक्षपाल पुत्र रामेश्वर, राजेंद्र पुत्र रविशंकर, सुरेश पुत्र राजवीर, भगवती व सूरज रविवार की शाम उनके घर आए और जरूरी काम बताकर उनके भाई राजू को अपने साथ ले गए। बरला मोड़ के शराब ठेके से शराब खरीदने के बाद गांव चांदगढ़ी के जंगल में सभी ने शराब पी। वहीं पर उक्त लोगों ने पीट-पीटकर राजू की हत्या कर दी। इसके बाद शव को पानी भरे गड्ढे में फेंककर चले गए। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। अपने पीछे पीछे पत्नी, पांच बेटी व एक बेटे को रोता छोड़ गया है।
विज्ञापन
एसपी देहात पलास बंसल ने बताया कि मृतक सहित राजेंद्र, रक्षपाल और एक अन्य आपस में दोस्त थे। चारों ने मिलकर किसी गांव में धान लगाए थे। वहां से धान लगाने के रुपये लेने के बाद चारों ने मिलकर शराब पी। शराब पीने के बाद रुपयों के बंटवारे को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ। राजू के कहासुनी करने अन्य ने मिलकर बुरी तरह से पीटा, जिससे राजू की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद उसका शव पानी भरे गड्ढे में फेंककर आरोपी भाग गए। परिजनों की ओर से शराब ठेके पर काम करने वाले दो लोगों को भी घटना में नामजद कराया है। प्राथमिक जांच में उनका इस घटना में संबंध साबित नहीं हो रहा है।