फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hindu Sammelan begins in Aligarh

Aligarh: संतों ने किया जयघोष, हिंदू सम्मेलन की शुरुआत, गूंजा जय श्रीराम, भगवा पताकाएं हाथों में लिए निकले लोग

Thu, 15 Jan 2026 09:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 15 Jan 2026 09:10 PM IST
सार

गोंडा में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर श्रीराम कथा प्रारंभ हुई।  22 जनवरी को यहां विशाल हिंदू सम्मेलन होगा। कथा से पूर्व दोपहर 12 बजे कलश यात्रा निकाली गई। सारसौल स्थित शिव मंदिर धर्मशाला पर मातृशक्तियों ने हुंकार भरी। भारत माता की आरती हुई।

विज्ञापन
Hindu Sammelan begins in Aligarh
गोंडा में विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर श्रीराम कथा में उपस्थित साधु- सत - फोटो : स्वयं

विस्तार

संघ शताब्दी वर्ष पर 15 जनवरी को हिंदू सम्मेलन की शुरुआत हो गई। हरिगढ़ विभाग में हुए विभिन्न सम्मेलनों में हिंदू समाज ने हुंकार भरी। इस मौके पर गोंडा में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर श्रीराम कथा प्रारंभ हुई। बड़ी संख्या में पहुंचे संतों ने सनातन की रक्षा के लिए जयघोष किया। खैर में कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन


गोंडा में विराट सम्मेलन के आह्वान को लेकर श्रीराम कथा की शुरुआत हुई। 22 जनवरी को यहां विशाल हिंदू सम्मेलन होगा। कथा से पूर्व दोपहर 12 बजे कलश यात्रा निकाली गई। विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा धर्मा भैया, नगर संघचालक ज्ञानेंद्र ने पूजन करके कलश यात्रा का शुभारंभ किया। यहां उपस्थित बड़ी संख्या में संतों ने देश और धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


इस मौके पर तरुण अटल, लोकेश भज्जी, गंसु बजरंगी, मोनू पालीवाल, निशांत वार्ष्णेय, गेंदा प्रधान, पूर्व प्रधान सत्तों आदि मौजूद थे। वहीं, विभाग प्रचारक गोविंद ने विभाग कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। महानगर प्रचारक रामजी ने कहा कि 19 जनवरी को संघ के तीन भाग से विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। सासनी गेट क्षेत्र में सम्मेलन की तैयारी करते हुए स्लोगन पट्टिका लेकर महिलाएं निकलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गभाना खंड के कौरह रुस्तमपुर में भी हिंदू सम्मेलन में पूर्णनंदनदपुरी महाराज ने कहा कि सनातन सुरक्षित रहेगा तो विश्व सुरक्षित रहेगा, इसलिए हमें एकजुट होना है। विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश, सह विभाग कार्यवाह अजय श्रीवास्तव, डॉ निशा शर्मा, जिला संघचालक नीरज गोयल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रहे। 
जयघोष
सारसौल स्थित शिव मंदिर धर्मशाला पर मातृशक्तियों ने हुंकार भरी। भारत माता की आरती हुई। दीनदयाल नगर में क्वार्सी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने तैयारी की। अतरौली में भारती सिसौदिया और जिला प्रचारक विश्व प्रताप ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed