{"_id":"62ec24bba29cd76a72447089","slug":"hindu-religious-centers-open-in-amu-nishit-aligarh-news-ali2975289139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में खुले हिंदू धार्मिक केंद्र : निशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में खुले हिंदू धार्मिक केंद्र : निशित
विज्ञापन
एएमयू के इस्लामिक स्टडीज से इस्लामिक स्टेट के हिमायती विवादित पाकिस्तानी लेखक मौलाना मौदूदी और मिस्र के लेखक सैयद कुतुब की किताबें हटाने और सनातन धर्म की पढ़ाई के बयान के बीच भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा ने एएमयू में हिंदू धार्मिक अध्ययन व अनुसंधान केंद्र खोलने की मांग की।
डॉ. शर्मा ने कहा कि मौलाना मौदूदी और सैयद कुतुब की किताबों के हटाने के विवाद को दरकिनार करने के लिए एक संदेश प्रसारित किया जा रहा है कि इस्लामिक स्टडीज में सनातन धर्म की पढ़ाई जाएगी, यह किस प्रकार का न्याय है। अगर सनातन धर्म पढ़ाना है तो हिंदू धार्मिक केंद्र की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि इसकी मांग वह 8 दिसंबर 2019 में कर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय, कुलपति, सांसद सतीश गौतम को पत्र लिखा था। ब्यूरो
इस्लामिक स्टडीज में कुरान की
विस्तारपूर्वक पढ़ाई हो : इफराहीम
एएमयू के इस्लामिक स्टडीज में इस्लामिक स्टेट के हिमायती विवादित पाकिस्तानी लेखक मौलाना मौदूदी और मिस्र के लेखक सैयद कुतुब की किताबों की जगह कुरान की विस्तारपूर्वक पढ़ाने की मांग भारतीय समाज सेवक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी इफराहीम हुसैन ने की है। उन्होंने कुलपति को पत्र भी भेजा है। ब्यूरो