{"_id":"5d3f3fa38ebc3e6cc05051f0","slug":"hindu-jagran-manch-appeals-to-cm-yogi-over-namaj-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच की सीएम से मांग, बंद हो सड़क पर नमाज, मस्जिदों से हटाएं लाउड स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू जागरण मंच की सीएम से मांग, बंद हो सड़क पर नमाज, मस्जिदों से हटाएं लाउड स्पीकर
Tue, 30 Jul 2019 06:32 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 30 Jul 2019 06:32 AM IST
विज्ञापन
मस्जिद पर लाउडस्पीकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से जिलाधिकारी को बर्खास्त करने और मंच के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर और अन्य कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की है। इसके साथ ही न्यायालय के आदेश के आलोक में मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटवाने और सड़क पर नमाज बंद कराने की मांग की है। मंच के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में मंदिरों पर तेज ध्वनि में आरती और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने सोमवार को मंडलायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। मंच नेताओं ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बावजूद मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटवाए गए। सड़क पर नमाज पर रोक नहीं लगाई गई। हिंदू समाज द्वारा मंदिरों पर चालीसा का पाठ कराया जा रहा है। उनके धार्मिक आयोजन पर सख्ती कर उनकी आस्था पर ठेस पहुंचाया जा रहा है। हाल ही में जिलाधिकारी ने हिंदुओं के धार्मिक आयोजनों व हनुमान चालीसा पढ़ने पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
मंच नेता संजू बजाज ने कहा कि हिंदू समाज के साथ दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने प्रदेश महामंत्री डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर एवं अन्य कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लेने एवं डीएम को बर्खास्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मधु राजपूत, परमेंद्र सिंह राणा, अमर कुमार, हरीश जेके शर्मा, संदीप तिवारी, तरुण उपाध्याय, सन्नी कुमार, चंद्रेश, दीपक, सुरेंद्र, पिंटू, रवि, चंद्रमोहन, विक्की वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय आदि शामिल थे। उल्लेखनीय है कि हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर ने जिलाधिकारी से संबंधित विवादित बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया था। इस मामले में मंच नेताओं के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जिद पर अड़े कार्यकर्ता
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता जब ज्ञापन देने पहुंचे तो वहां मौजूद अधिकारियों से उनकी मामूली नोकझोंक हो गई। अधिकारियों का कहना था कि मंडलायुक्त के पास कुछ लोग ज्ञापन देने जाएं। जबकि मंच कार्यकर्ताओं का कहना था कि सभी लोग ज्ञापन देने जाएंगे। मंच नेताओं ने चेतावनी दी कि उन्हें रोका गया तो यहीं धरना पर बैठ जाएंगे। अंतत: अधिकारियों को उनकी बात माननी पड़ी।
कल विधायक को देंगे ज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के नेता संजू बजाज ने कहा कि संगठन द्वारा आंदोलन शुरू कर दिया गया है। आज ब्रज क्षेत्र के सभी जिलों में प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। मंगलवार को नगर विधायक संजीव राजा को ज्ञापन देंगे। बुधवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष को ज्ञापन देंगे। उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा।