फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hindu families migration case in Tappal Aligarh case registered against 11 accused

अलीगढ़: हिंदू परिवारों के पलायन मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, लगातार दबिश दे रही पुलिस

Tue, 01 Jun 2021 07:08 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 01 Jun 2021 07:08 AM IST
सार

टप्पल में हिंदू परिवारों के पलायन के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
 

विज्ञापन
Hindu families migration case in Tappal Aligarh case registered against 11 accused
लोगों ने लगाए मकान बिकाऊ है के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के टप्पल स्थित नूरपुर गांव में पलायन के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद टप्पल पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। गांव में सोमवार सुबह से ही मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। सूचना है कि मामला बढ़ता देख दोपहर बाद गांव में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर और खैर विधायक अनूप प्रधान पहुंच सकते हैं। हालांकि  अलीगढ़ देहात के एसपी शुभम पटेल ने कहा कि एसडीएम और पुलिस दल ने गांव का दौरा किया है और अब हालात सामान्य हैं। 

विज्ञापन


मालूम हो कि टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा बरात चढ़त रोकने से नाराज करीब सवा सौ हिंदू परिवारों ने रविवार की सुबह अपने दरवाजों पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखकर सनसनी फैला दी। सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हुए तब पुलिस भी सतर्क हुई।  रविवार की देर शाम गांव के एक व्यक्ति की तहरीर पर समुदाय विशेष के 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। हालांकि दूसरे पक्ष से भी थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन उस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मामला 26 मई की दोपहर गांव के निवासी अनुसूचित जाति के ओमप्रकाश की दो बेटियों की बरात को चढ़ने से रोकने का बताया गया है। ओमप्रकाश के अनुसार बरात चढ़त के साथ उनके दरवाजे पर आ रही थी। मुख्य मार्ग पर मस्जिद के पास समुदाय विशेष के कुछ लोग एकत्र होकर बरात चढ़त का विरोध करने लगे। इस भीड़ ने बरातियों और गांव के हिंदुओं पर लाठी, डंडे व राड से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें डीजे वाली गाड़ी के शीशे टूट गए। गाड़ी के चालक समेत दो लोग घायल हो गए। उन्होंने थाने में जानकारी देने के साथ ही अगली सुबह आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

सुरक्षा देने के नाम पर गांव में दो पुलिसकर्मी बिठा दिए। गांव वालों ने आरोप लगाया कि समुदाय विशेष की भीड़ ने सुनियोजित तरीके से बरात पर हमला किया था। पुलिस की कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित परिवार और उनके समर्थन में लोगों ने अपने दरवाजों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखने के साथ ही रविवार की सुबह पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख रविवार की शाम को टप्पल पुलिस ने ओमप्रकाश पुत्र तेजपाल की तहरीर पर गांव के वकील, कलुआ, मुस्तकीम, सरफू, अंसार, सोहिल, फारुख, अमजद, तौफीक, सहजोर और लहरू के नाम रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।






करीब बीस फीसदी है हिंदू आबादी
गांव के राजवीर के अनुसार नूरपुर गांव की आबादी करीब 3500 है। इसमें 80 प्रतिशत मुस्लिम व 20 प्रतिशत हिंदू समाज के लोग रहते हैं। तीन मस्जिदें और एक बड़ा मदरसा संचालित है। ओमप्रकाश के अनुसार पहले भी 25 अप्रैल व 9 मई को इसी तरह बरात चढ़त  का विरोध किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed