फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hindi is our identity, we will increase its honor

हिंदी है हमारी पहचान, बढ़ाएंगे इसका सम्मान

Tue, 15 Sep 2020 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Hindi is our identity, we will increase its honor
रेलवे रोड सेंटर हिंदी को बढ़ावा देने की शपथ लेते हमराही। - फोटो : CITY OFFICE
समाचार पत्र वितरकों ने सोमवार को अमर उजाला के अभियान से जुड़कर हिंदी को बढ़ावा देने की शपथ ली। शहर के विभिन्न क्षेत्र में यह आयोजन हुआ और वितरकों ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए समाचार पत्र के प्रसार को बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य बिक्री अभिकर्ता अशोक गुप्ता और हमराही बंधुओं ने कहा कि अमर उजाला सदैव हिंदी को बढ़ावा देता आया है। अखबार का जितना प्रसार बढ़ेगा, उतना ही हिंदी को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पाठकों को अमर उजाला के ‘हिंदी हैं अभियान’ से जोड़ेंगे। साथ ही लोगों से अपील करेंगे कि दैनिक जीवन में हिंदी को महत्व दें, जिससे हिंदी को उसका मान सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि हिंदी को सम्मान दिलाना है तो पहले खुद सम्मान देना होगा।
विज्ञापन

गांधी पार्क में पसंद किया जाता है अमर उजाला
शहर के गांधी पार्क में जहां लोग सुबह टहलने के लिए आते हैं, वहीं इस दौरान ‘अमर उजाला’ अखबार भी पढ़ना पसंद करते हैं। यहां पाठकों ने बताया कि अमर उजाला की रिपोर्ट पर हमेशा से विश्वास कायम है। यही वजह है कि पार्क में जब भी सुकून के पल बिताने आते हैं तो यहां अखबार को विस्तृत रूप से पढ़ते हैं। पाठकों ने कहा कि अमर उजाला की खबरें सटीक और सही तरीके से प्रस्तुत की जाती हैं, जिसे पढ़कर आसानी से प्रकरण समझ में आ जाता है।

शपथ लेते अमर उजाला के मुख्य अभिकर्ता अशोक गुप्ता व अन्य हमराही।

शपथ लेते अमर उजाला के मुख्य अभिकर्ता अशोक गुप्ता व अन्य हमराही।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed