फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hindi Divas

हिंदी भाषा अस्मिता व सम्मान की पहचान

Thu, 15 Sep 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

धर्म समाज महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर प्यारेलाल सभागार में हिंदी के श्रेष्ठ कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के प्रपौत्र प्रो. विवेक निराला ने हिंदी की उन्नति के प्रयास की जानकारी दी। बाल रचनाकारों की राष्ट्रीय पत्रिका ‘अभिनव बालमन द्वारा एमिटी पब्लिक स्कूल व पला रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर में मिलकर बुनें कहानी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को स्वरचित कहानी रचना सिखाया गया। प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने धृति वत्स, मोहित यादव, खुशी अग्रवाल, रजत चौधरी, दिवि सिंह, सुमित कुमार, निवेदिता, प्रभात कुमार ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
Hindi Divas
डीएस कॉलेज में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते शिक्षक। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

हिंदी दिवस पर स्कूलों, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में हिंदी को अंग्रेजी के प्रभाव से बचाए रखने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी अस्मिता और सम्मान की पहचान है। हिंदी पर पड़ रहे प्रभाव पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन

धर्म समाज महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर प्यारेलाल सभागार में हिंदी के श्रेष्ठ कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के प्रपौत्र प्रो. विवेक निराला ने हिंदी की उन्नति के प्रयास की जानकारी दी। डॉ. रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि हिंदी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान है। हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. वेदवती राठी ने कहा कि हिंदी को विज्ञान तकनीक, रोजगार एवं व्यापार की भाषा बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डॉ. मुकेश भारद्वाज ने कहा कि हिंदी पर गर्व करना होगा। यहां हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ. नंदराम निषाद, विधि विभाग के प्रो. हरीश शर्मा ने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. रामकृष्ण पांडेय ने किया। यहां डॉ. राजमणि सरोज, डॉ, कमलेश सिंह, डॉ, नंद कुमार तिवारी, डॉ. नागेंद्र प्रसाद सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस का शुभारंभ प्रधानाचार्या नंदिनी सिंह ने किया। मॉडर्न कान्वेंट इंटर कॉलेज रामबाग कॉलोनी हिंदी दिवस प्रबंधक जवाहर लाल बघेल की अध्यक्षता में मनाया गया। बाल रचनाकारों की राष्ट्रीय पत्रिका ‘अभिनव बालमन द्वारा एमिटी पब्लिक स्कूल व पला रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर में मिलकर बुनें कहानी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को स्वरचित कहानी रचना सिखाया गया। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने धृति वत्स, मोहित यादव, खुशी अग्रवाल, रजत चौधरी, दिवि सिंह, सुमित कुमार, निवेदिता, प्रभात कुमार ने सम्मानित किया। संचालन डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पानदरीबा स्थित पार्टी कार्यालय पर हिंदी दिवस मनाया। अध्यक्षता गौरी शंकर व संचालन इकबाल मंद ने किया। गौरीशंकर ने कहा कि हिंदी हर देश की एक राष्ट्र भाषा होती होती है, लेकिन भारत ही ऐसा देश है जिसकी कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। सभा में राज कुमार शर्मा, इरफान अंसारी, मोहम्मद इदरीस, बलबीर सिंह, हरीश चंद लोधी मौजूद रहे।

हिंदी ने देश को किया एक : नमिता
राजभाषा (हिंदी) कार्यान्वयन समिति व एएमयू की ओर से आयोजित हिंदी सप्ताह समारोह में मुख्य वक्ता हिंदी की सुप्रसिद्ध कथाकार डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई अपनी भाषा में ही लड़ी जा सकती थी और वह भाषा हिंदी ही थी, जिसने गुलामी के विरुद्ध पूरे देश को एक कर दिया। सह कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने कहा कि हिंदी को क्लिष्टता से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि न केवल भाषा बल्कि देवनागरी लिपि पर भी ध्यान देना होगा। हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अब्दुल अलीम ने कहा कि महात्मा गांधी के हिंदी हिंदुस्तानी के सपने को साकार करना है तो हिंदी और दूसरी भाषाओं में तालमेल बिठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed