फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hind agro fectory

हिंद एग्रो छापा: 12 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Jul 2019 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hind agro fectory
पुलिस द्वारा पकड़े गये अवैध पशु कटान करने वाले अभियुक्त। - फोटो : CITY OFFICE
अनूपशहर रोड स्थित बंद पड़ी मीट फैक्टरी हिंद एग्रो में चोरी छिपे पशु कटान करने के मामले में जवां थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई के बाद कंपनी के प्रबंध निदेशक सहित 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। वहीं पकड़े गए मीट को गड्ढे में दफन कराने के साथ ही जिंदा जानवरों को संरक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सीओ तृतीय अनिल समानियां ने बताया कि इस मामले में फैक्टरी मालिक सिराज कुरैशी, प्रबंध निदेशक शादाब परवेज कुरैशी समेत सलीम पुत्र हनीफ पहलवान निवासी मियां निवासी देहली गेट, रहीश पुत्र नजरुद्दीन निवासी मियां की सराय, देहली गेट, मो. लजाऊद्दीन पुत्र नाजिम निवासी ग्राम शत्रु पट्टी गोगड़िया, मधुबनी, बिहार, सत्तार पुत्र गफ्फू र निवासी ग्राम हीरापुर, भोगनीपुर, कानपुर देहात, शमीम पुत्र मो. मुस्तकीम निवासी ग्राम शत्रुु पट्टी, गोगड़िया, मधुबनी, बिहार, नन्हे पुत्र जुम्मा निवासी मोनागर, मिल्क खानम, रामपुर, अहसान पुत्र किफ ात निवासी सराय मियां, देहली गेट, नौसे पुत्र इशाक निवासी सराय मियां, देहली गेट, शादाब पुत्र भूरा निवासी ग्राम रठ गांव, जवां, साहिद पुत्र शकील निवासी ग्राम रठ गांव, जवां, ताहा पुत्र अखलाक निवासी सराय मियां, देहली गेट, गुलजार पुत्र कल्लू निवासी जमालपुर, सिविल लाइंस शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार तड़के एसडीएम कोल के नेतृत्व में मारे गए छापे के दौरान फैक्टरी में अवैध रूप से मैनुअली कटान पकड़ा गया था। इस दौरान 35 कटे जानवर, 67 जिंदा पड्डे, एक भैंस, सात छुरे बरामद हुए थे। टीम को देखकर करीब 40 लोग वाहन छोड़कर भाग गए थे। दस लोगों को मौके से ही दबोच लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से 55 दुपहिया, दस लावारिस छोटा हाथी, लोडरों में भरा कई क्विंटल बफैलो मीट बरामद किया था। छापामारी करने वाली टीम में थाना पुलिस से इंस्पेक्टर नरेश कु मार सिंह, एसआई प्रदीप मलिक, एसआई सुरेंद्र मोहन, एसआई सतेंद्र कु मार, एसआई मनु यादव, कांस्टेबल अजय कु मार, उदय कुमार, अजय राठी, मुुकुल सिरोही शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed