{"_id":"63a56ce295fe34170c1585d1","slug":"high-tension-line-wire-fell-on-the-farmers-working-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेत में काम कर रहे किसानों के ऊपर गिरा हाई टेंशन लाइन का तार, एक किसान की मौत और दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेत में काम कर रहे किसानों के ऊपर गिरा हाई टेंशन लाइन का तार, एक किसान की मौत और दूसरा घायल
Fri, 23 Dec 2022 02:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 23 Dec 2022 02:25 PM IST
सार
अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव गोपी में किसान खेत में पानी लगा रहे थे। खेत के ऊपर से हाई टेंशन लाइन जा रही थी। हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूट कर दो किसानों के ऊपर गिरा। एक किसान की मौत हो गई और एक किसान झुलस गया।
विज्ञापन
हाई टेंशन लाइन से झूलसने के बाद अकराबाद सीएचसी में उपचार कराता मनोज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेत में पानी लगा रहे किसानों के ऊपर हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे एक किसान की मौत हो गई और दूसरा झुलस गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव गोपी में शुक्रवार की सुबह किसान खेत में पानी लगा रहे थे। खेत के ऊपर से हाई टेंशन लाइन जा रही थी। हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूट कर दो किसानों के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
जिसकी चपेट में आने से दोनों किसान हुकम सिंह व मनोज बुरी तरह झुलस गए। परिजन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने 60 वर्षीय गोपी निवासी किसान हुकुम सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। झुलसे हुए किसान मनोज का अकराबाद सीएससी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन