फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   High Security Number Plate

धैर्य रखें, पांच चरणों में 31 सितंबर 2021 तक लगनी हैं सिक्योरिटी नंबर प्लेट

Fri, 27 Nov 2020 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
High Security Number Plate
राहुल दक्ष
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों में लगवाना अनिवार्य होने के बाद प्रदेश भर के वाहन स्वामियों के दिल की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। वह असमंजस में फंसे हैं। मगर, इन सभी असमंजसों को परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है। आगामी एक दिसंबर से वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगे होने पर सिर्फ परिवहन विभाग से संबंधी कोई कामकाज नहीं होगा। चालान एक मार्च 2021 के बाद से कटना शुरू होगा। वह भी उन वाहनों के जिनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन के पंजीकरण वर्ष के अनुसार तय समयसीमा में भी नहीं लगाई गई होगी। वहीं, भारत से अपना कारोबार समेट चुकीं कंपनी शेवरले, मित्सुबिसी, डेबू, मैटिज आदि के वाहन जिन लोगों के पास हैं। उनको अभी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के दायरे से बाहर रखा है। इन कंपनियों के वाहन स्वामियों के लिए शासन द्वारा अलग से व्यवस्था करने संबंधी आदेश जारी किया जाएगा। इन सभी स्थितियों को उप्र परिवहन विभाग ने पांच अक्तूबर को जारी शासनादेश संख्या 3334 और 20 अक्तूबर को जारी शासनादेश संख्या 3638 में साफ किया है।
अलीगढ़ संभाग के आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि शासन की मंशा है कि सबसे पहले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 2005 से पंजीकृत वाहनों में लगवाई जाए। इसके बाद 2005 से 2010 के बीच और उसके बाद 2010 से 2015 व 2015 से 2019 के बीच पंजीकृत वाहनों में लगवाई जाए। कुल मिलाकर पांच-पांच वर्षों के हिसाब से शासन ने स्लैब तैयार किए हैं। हर स्लैब के वाहनों के लिए अलग-अलग समयसीमा निर्धारित की है। शासनादेश में साफ है कि एक दिसंबर के बाद बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों का आरटीओ संबंधी कामकाज नहीं होगा। वहीं, चेकिंग के दौरान हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर सिर्फ उन वाहनों का चालान काटा जाएगा, जिनमें तय अवधि के भीतर प्लेट नहीं लगवाई गई होगी।
विज्ञापन

शेवरले, मित्सुबिसी, डेबू, मैटिज कंपनी के वाहनों के लिए की जाएगी व्यवस्था
शेवरले, मित्सुबिसी, डेबू, मैटिज जैसी वाहन निर्माता कंपनी अब भारत से अपना कारोबार समेट चुकी हैं। इसके चलते इनके डीलर भी नहीं रहे। जबकि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन जिस कंपनी का है, उसी के अधिकृत डीलर के पास लगनी है। ऐसे में अलीगढ़ सहित पूरे प्रदेश में इन कंपनियों की गाड़ियों को रखने वाले लोग परेशान हैं। शासन द्वारा 20 अक्तूबर को जारी आदेश संख्या 3638 के पांचवें बिंदु में साफ लिखा है कि इन वाहनों के लिए स्टाक होल्डर से वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा। निर्णय व आदेश न होने तक इन कंपनियों के वाहनों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नियमों के दायरे से अलग रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार में पांच और दूसरी बार में 10 हजार का जुर्माना
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चालान को लेकर आरटीओ प्रवर्तन ने साफ किया कि इसके उल्लंघन पर केंद्रीय मोटरयान नियमावली 1989 के नियम 51की धारा 192 के तहत प्रथम बार में 5 हजार व दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना होगा।

कौन से वाहन कब तक लगवा सकते हैं हाई सिक्योरिटी प्लेट
1 अप्रैल 2005 से पहले पंजीकृत वाहन 31 मार्च 2021 तक लगवा सकते हैं।
1 अप्रैल 2005 से 31 मार्च 2010 के बीच पंजीकृत वाहन 31 मई 2021 तक लगवा सकते हैं।
1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2015 के बीच पंजीकृत वाहन 31 जुलाई 2021 तक लगवा सकते हैं।
1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2019 के बीच पंजीकृत वाहन 30 सितंबर 2021 तक लगवा सकते हैं।
नोट: मैक्स, टाटा 407 आदि ऐसे मालवाहक वाहन जिनका माल व वाहन का वजन 7500 किलोग्राम निर्धारित है। उनको 28 फरवरी 2021 तक का समय हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए दिया गया है। इस तिथि के बाद उनके चालान कटना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed