फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   High quality plants will be prepared in modern nursery

Aligarh News: आधुनिक पौधशाला में तैयार होंगे उच्चकोटि के पौधे

Mon, 17 Jul 2023 12:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 17 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
High quality plants will be prepared in modern nursery
जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब उद्यान विभाग हसायन क्षेत्र के गांव नगला रति स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आधुनिक पौधशाला (हाईटेक नर्सरी) बनाने जा रहा है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है। यह नर्सरी 1.6 करोड़ रुपये में बनकर तैयार होगी। नर्सरी में हाइब्रिड किस्म की सब्जियों की स्वस्थ पौध तैयार कर उचित दाम पर किसानों को मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन





सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसके लिए किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर फलों व सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले के सब्जी पैदा करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए उद्यान विभाग भी इस क्षेत्र में कार्य कर रहा है। अब तक उद्यान विभाग किसानों को सब्जियों के बीज उपलब्ध कराता था। किसान अपने खेतों में ही टमाटर, मिर्च, बैंगन, गोभी आदि की पौध तैयार करते हैं। परंपरागत तरीके से तैयार की जाने वाली पौध को रोपने के बाद करीब 15 प्रतिशत पौधे मर जाते हैं। अब किसानों को इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन





उद्यान विभाग रति का नगला स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आधुनिक पौधशाला की स्थापना करेगा। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में यह पौधशाला बनाई जाएगी। इसके लिए कार्ययोजना स्वीकृत हो गई है। नर्सरी में गैर मौसम की हाइब्रिड सब्जियों की पौध तैयार की जाएगी। इसके साथ मौसमी सब्जियों की स्वस्थ पौध भी तैयार होगी। 1.6 करोड़ रुपये नर्सरी स्थापित करने में खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






एक रुपये में किसानों को मिलेगी पौध
अगर किसान खुद बीज लाकर हाइटेक नर्सरी में पौध तैयार कराते हैं तो पौध तैयार होने के बाद एक रुपये प्रति पौध के हिसाब से किसान को मुहैया कराई जाएगी। विभाग ही अपना बीज लगाकर पौध तैयार करके किसान को दो रुपये प्रति पौध की दर से उपलब्ध कराएगा।





आधुनिक पौशाला के लिए कार्ययोजना स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही इस इस पर काम शुरू हो जाएगा। नर्सरी में हाइब्रिड किस्म की स्वस्थ पौध तैयार कर किसानों को दी जाएगी। अगर किसान खुद बीज लाते हैं तो पौध तैयार कर एक रुपये प्रति पौध के हिसाब से किसान को दी जाएगीद्ध अगर विभाग खुद ही बीज लगाकर पौध तैयार करता है तो यह पौध दो रुपये प्रति पौध की दर से किसान को दी जाएगी।
- अनीता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed