फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   high level inquiry committee formed in AMU document leak case

एएमयू दस्तावेज लीक मामले में उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित, रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू

Mon, 23 Mar 2020 03:42 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 23 Mar 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
high level inquiry committee formed in AMU document leak case
AMU

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दस्तावेज लीक प्रकरण में एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी इस बात की जांच करेगी कि विश्वविद्यालय के गोपनीय दस्तावेज लीक करने में किस-किस का हाथ है और इसके पीछे क्या मकसद है? इसके अलावा इस प्रकरण में कुछ बाहरी लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों विश्वविद्यालय के बड़े अधिकारियों के द्वारा छेड़खानी के मामले में एक वरिष्ठ शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर से आइसोलेशन में रखे गए कश्मीरी छात्रों के लापता हो जाने की बात भी बाहर गई। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि वह छात्र लापता नहीं थे बल्कि अपने-अपने सुपरवाइजर से कहकर अपने गृह नगर रवाना हो गए थे, लेकिन विश्वविद्यालय की आंतरिक कार्रवाई पर नजर रखने वाले किसी व्यक्ति ने जल्दबाजी में बाहर यह सूचना लीक कर दी कि छात्र लापता हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष असहजता की स्थिति बनी। हालांकि बाद में साफ हो गया था कि छात्र अपने घर पहुंच चुके हैं। किसी भी छात्र में कोरोना से संबंधित लक्षण भी नहीं थे । उन्हें केवल दूसरे देश से आने के बाद एहतियात के तौर पर आइसोलेशन रखा गया था। 


दस्तावेज लीक होने का मामला कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के संज्ञान में लाया गया। जिसके बाद उन्होंने इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने की बात कही। इसके अलावा पूरे प्रकरण के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन अंदर के लोग और बाहर के लोग सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed