फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   High alert in the district due to rising water level of Yamuna river, two trains canceled

यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से जिले में भी हाई अलर्ट, दो ट्रेनें रद्द

Thu, 29 Sep 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:30 AM IST
सार

बारिश के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।अलीगढ़ से चलने वाली अलीगढ़-पलवल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन एवं हाथरस-अलीगढ़ - दिल्ली (एचएडी) को रद्द कर दिया गया है।बृहस्पतिवार को भी दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
High alert in the district due to rising water level of Yamuna river, two trains canceled

विस्तार

बारिश के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुना नगर हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के बाद खतरे के निशान से ऊपर चले जाने की संभावना है। इसको देखते हुए दिल्ली में रेलवे के बने लोहे के पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके चलते बुधवार को पुुरानी दिल्ली जाने वाली तमाम ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अलीगढ़ से चलने वाली अलीगढ़ -पलवल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन एवं हाथरस-अलीगढ़-दिल्ली (एचएडी) रद्द कर दी गई। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।
विज्ञापन

एचएडी पैसेंजर ट्रेन का संचालन गाजियाबाद से होगा। मुरी, महानंदा, कालका, गोमती एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से अलीगढ़ पहुंची। इसके चलते यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, यमुना का जलस्तर बढ़ जाने के बाद यमुना एवं गंगा किनारे वाले गांवों को भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में यमुना पुल पर रेल और रोड, दोनों तरह के ट्रैफिक की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने लोहे के पुल से ट्रेनों की आवाजाही को अस्थाई रूप से रोक दी है। इससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कुछ ट्रेनों को रद्द तो कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट किया गया है। इसमें से ज्यादातर ट्रेनों को नई दिल्ली के रास्ते आनंद विहार होते हुए निकाला जा रहा है। अलीगढ़ से चलने वाली अलीगढ़-पलवल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन एवं हाथरस-अलीगढ़ - दिल्ली (एचएडी) को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिल्ली से आने वाली मुरी एक्सप्रेस चार घंटे, महानंदा एक्सप्रेस तीन घंटे, कालका साढ़े तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, टीएडी एक घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से अलीगढ़ स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। जबकि एचएडी पैसेंजर ट्रेन का संचालन गाजियाबाद से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed