फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   High alert at Aligarh station

Mahakumbh: अलीगढ़ स्टेशन पर हाई अलर्ट, ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की, आज-कल कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Tue, 18 Feb 2025 01:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 01:24 PM IST
सार

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव को कम करने के लिए रेलवे ने 18 और 19 फरवरी को कुछ ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। जबकि प्रयागराज जाने वाली कुछ ट्रेनों को कानपुर से लखनऊ वाया गोरखपुर के रास्ते चलने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
High alert at Aligarh station
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह व सात पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

नई दिल्ली में हादसे के बाद से अलीगढ़ स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस फोर्स बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 16 फरवरी रात से 17 फरवरी देर शाम तक पांच मेला स्पेशल ट्रेनों के जरिये श्रद्धालुओं को महाकुंभ तक भिजवाने की व्यवस्था कराई गई है। इस दौरान प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की भी हुई।

विज्ञापन


प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी ट्रेन में सीट नहीं मिल रही हैं। इससे यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीट को लेकर मारा-मारी के हालात हैं। यात्रियों को ट्रेनों से उतारने व बैठाने में आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। भीड़ के दबाव को कम करने के लिए ट्रेनों को प्रयागराज की बजाय कानपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया है। वहीं, भीड़ को देखते हुए यहां ट्रेनों का ठहराव दो की बजाय पांच से दस मिनट तक कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मेला स्पेशल गाड़ियों से यात्रियों को सकुशल घर पहुंचाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 28 फरवरी तक अधिकारी-कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई है। सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह, पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह, जीआरपी प्रभारी शीलेंद्र कुमार यादव, एसआईबी प्रभारी अनिल कुमार, सीएमआई संजय शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, सहायक स्टेशन अधीक्षक राजाबाबू आदि यात्रियों को सकुशल ट्रेनों में सवार कराने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज और कल कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव को कम करने के लिए रेलवे ने 18 और 19 फरवरी को कुछ ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। जबकि प्रयागराज जाने वाली कुछ ट्रेनों को कानपुर से लखनऊ वाया गोरखपुर के रास्ते चलने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि अलीगढ़ से होकर चलने वाली नई दिल्ली- पुरी एक्सप्रेस व कालका मेल 18 फरवरी को निरस्त रहेगी। जबकि जम्मू तवी,  रीवा एक्सप्रेस 18 फरवरी के साथ 19 फरवरी को भी निरस्त रहेगी।

भृगु सुपरफास्ट साढ़े आठ, कालिंदी चार घंटे देरी से पहुंची
माैसम साफ होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है। सोमवार को भृगु सुपरफास्ट आनंद विहार एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, कालिंदी चार, महानंदा व स्वतंत्रता सेनानी तीन, नार्थ ईस्ट दो, नीलांचल, सीमांचल व टीएडी पैसेंजर ट्रेन एक-एक घंटे की देरी से पहुंची। कासिमपुर के विनोद गुप्ता को प्रयागराज जाना था, लेकिन ट्रेन के देरी से आने से परेशानी हुई। गंगीरी के सुरेश सिंह को लखनऊ जाना था। लेकिन, ट्रेन के देरी से आने से उन्हें स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed