फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   hidndu mahasabha will protest against amu, say pooja shakun pandey

हिंदू महासभा करेगी एएमयू के खिलाफ आंदोलन : अशोक पांडेय

Sun, 09 Oct 2022 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:43 AM IST
सार

अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हिंदू महासभा कार्यालय पर हुई, जिसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कुलपति द्वारा किए जा रहे क्रियाकलापों पर चर्चा हुई।इस पर कहा गया कि ट्रांसपोर्टरों का सपना साकार हो रहा है।

विज्ञापन
hidndu mahasabha will protest against amu, say pooja shakun pandey

विस्तार

अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हिंदू महासभा कार्यालय पर हुई, जिसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कुलपति द्वारा किए जा रहे क्रियाकलापों पर चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया विश्वविद्यालय के खिलाफ एक वृहद आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शुरुआती तौर पर भारत सरकार को ज्ञापन देकर कुलपति पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडे ने कहा कि एक पत्र कुलपति को उन पर लगाए हुए आरोपों के साथ दिया जाएगा, जिसमें उन पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन

सांसद सतीश गौतम को एक ज्ञापन दिया जाएगा, जिसमें यह मांग की जाएगी कि उनके द्वारा सांसद बनने के बाद भी आज तक मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो अलीगढ़ विश्वविद्यालय में लगी हुई है, उसको हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति पर जो आरोप लगे हैं उसकी सीबीआई द्वारा जांच करवाने के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया जाएगा । इस अवसर पर राष्ट्रीय सवर्ण दल के अध्यक्ष आचार्य भरत तिवारी, हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष नकुल वार्ष्णेय, अनिल वर्मा, अर्जुन ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अध्यक्षों के स्वागत समारोह में शामिल हुए अलीगढ़ से कांग्रेसजन
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी व प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, योगश दीक्षित, अनिल यादव ने शनिवार को लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर पद भार ग्रहण किया। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। इस आयोजन में अलीगढ़ से भी काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
अलीगढ़ से पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इसी तरह महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह ने भी वहां पहुंचकर सभी को बधाई दी। इस मौके पर अलीगढ़ से जाने वालों में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, धर्मेंद्र लोधी, रेखा शर्मा, सतीश भगत जी, वीरी सिंह बंजारा, रामगोपाल रैना, अखिलेश शर्मा, हरिओम लवानिया आदि प्रमुख रहे।
शहर के ट्रांसपोर्टरों का सपना हुआ साकार
दी गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह व संरक्षक श्रीकिशन गुप्ता की अध्यक्षता में चटर्जी कंपाउंड में बैठक हुई। जिसमें ट्रांसपोर्ट नगर केविषय में चर्चा हुई। यहां बताया गया कि एडीए द्वारा सोमवार को बैठक बुलाई गई है, जिसमें शहर के ट्रांसपोर्टरों को आमंत्रित किया गया है।
जिसमें आवश्यकता व सुझाव मांगे जाएंगे। इस पर कहा गया कि ट्रांसपोर्टरों का सपना साकार हो रहा है। यह हर्ष का विषय है। सभी एकजुट होकर बैठक में शामिल होंगे। इस मौके पर चेयरमैन हरीश चौधरी, नरेंद्र शर्मा, अनिल रस्तोगी विजय सारस्वत, किरन प्रताप सिंह, रोबिन डंक, करन सचदेवा राजवीर शर्मा, शरद गुप्ता, सुरेश शर्मा आदि थे।

गृहकर की बढ़ी दरों को वापस किया जाए
नगर निगम द्वारा गृहकर की बढ़ाई हुई दरों पर जो एरियर वर्ष 2017 से वसूलने को स्थगित किया। वह स्वागत योग्य निर्णय है। इसे लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने कहा कि हमारी मांग गृहकर की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की है। उस पर अभी तक कोई सकारात्मक प्रक्रिया शासन से प्राप्त नहीं हुई है। जनता की जनहित की इस ज्वलंत समस्या को लेकर लगातार प्रदर्शन किए गए हैं। हमारी मांग है कि इस विषय पर निर्णय लिया जाए। अन्यथा कांग्रेस फिर प्रदर्शन को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed