फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hemp brought from Visakhapatnam in mango boxes, three arrested

आम की पेटियों में विशाखापट्टनम से ले आए गांजा, तीन गिरफ्तार

Thu, 13 May 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hemp brought from Visakhapatnam in mango boxes, three arrested
क्वार्सी पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान गांजा तस्करों के गिरोह को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। सरगना सहित तीन सदस्य विशाखापट्टनम से आयशर कैंटर मेटाडोर में आम की पेटियों में एक क्विंटल 39 किलो गांजा लेकर आ रहे थे, जिन्हें यहां माल सहित दबोच लिया गया। बरामद माल में से आधी खेप अतरौली और आधी सासनी गेट में उतरनी थी। माल की खुदरा बाजार में कीमत 16 लाख 68 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटे लाल व सर्विलांस प्रभारी संजीव कुमार की टीम मंगलवार देर रात बाईपास के कयामपुर मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच आयशर कैंटर मेटाडोर को रोका गया तो उसमें सवार तीन लोग भागने लगे।
विज्ञापन

घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया गया। उनसे सख्ती से पूछताछ हुई तो वे टूट गए और बताया कि गाड़ी में रखी आम की पेटियों में से 22 पेटियों में गांजा रखा है। इस पर गाड़ी सहित तीनों को थाने लाकर तलाशी हुई तो 22 पेटियों में एक क्विंटल 39 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने स्वीकारा कि यह माल आम के बहाने भाड़े पर मेटाडोर कर लाया गया है। आधा माल अतरौली और आधा सासनी गेट पर उतरना था। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम मडराक के गांव दौरला निवासी इमरान उर्फ बिन्नामी, भुजपुरा ठाकुर वाली गली निवासी ललेश उपाध्याय व अतरौली के गांव सदेआलमपुर निवासी अशोक कुमार शर्मा बताया।

उन्होंने बताया कि यह माल 2500 रुपये किलो में थोक रेट में आया है और खुदरा में 12 से 15 हजार रुपये प्रति किलो बिकेगा। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया इमरान मडराक से जिला बदर और पेशेवर अपराधी है। पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। जबकि आम आरोपियों के परिवार के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed