फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Helpline number issued for problems related to drinking water and sewer

पेयजल व सीवर से संबंधित समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर पर जारी

Tue, 19 Jan 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Helpline number issued for problems related to drinking water and sewer
जलकर विभाग से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने चंदन सिंह को सलाहकार के रूप में तैनात किया है। पेयजल, हैंडपंप मरम्मत एवं सीवर की सफाई आदि से संबंधित समस्याओं पर त्वरित एक्शन लेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

चंदन सिंह फिरोजाबाद नगर निगम में जलकल विभाग के महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत हुए हैं। इसके साथ ही अलीगढ़ में अवर अभियंता रह चुके हैं। अलीगढ़ की भौगोलिक स्थिति एवं जलकल विभाग की पूरी जानकारी रखते हैं। नगर आयुक्त ने नागरिकों एवं पार्षदों की जलकल से संबंधित समस्याओं पर त्वरित एक्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 8126663444 जारी किया है। नगर आयुक्त ने बताया कि जलकल से संबंधित समस्याओं के लिए सलाहकार चंदन सिंह से कोई भी व्यक्ति संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed