{"_id":"5e5c15c38ebc3ef391430e2b","slug":"heavy-rainfall-and-hail-destroyed-crops-aligarh-news-ali2280999172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को किया तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को किया तबाह
विज्ञापन
रामघाट रोड जलभराव।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार रात को आई आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने आम जनजीवन को तो प्रभावित किया ही है। साथ ही फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह के मुताबिक रविवार को कृषि विभाग की टीमों ने नुकसान के आंकलन को रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के अनुसार, गेहूं की फसल 18, आलू की फसल 12 और सरसों की फसल 15 प्रतिशत प्रभावित हुई है।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वह नुकसान होने पर फसल बीमा पाने को टोल फ्री नंबर 18002660700 या 1800120909090 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा दें। साथ ही उप कृषि निदेशक से भी संपर्क कर शिकायत कर सकते हैं। इधर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि किसानों को अब धूप खिलने का इंतजार करना चाहिए। जितनी तेज धूप खिलेगी, खेतों में लेटी फसल उतनी जल्दी ही उठ खड़ी होगी। हालांकि इस बीच अगर हवा चल गई तो यह नुकसान और अधिक बढ़ा सकती है। प्राकृतिक आपदा का सबसे अधिक नुकसान कोल तहसील में देखने को मिला है।
जिला कृषि अधिकारी वीके सिंह के मुताबिक सोमवार (आज) फिर से कृषि विभाग की टीमें गांव का दौरा करेंगी। इससे जिन किसानों के नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है। उनका भी आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।

बारिश से गिरी गेहूं की फसल का जायजा लेते विधायक दलवीर सिंह।- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन