फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Heat stroke also strikes with Corona stabbed

कोरोना के वार के साथ हीट स्ट्रोक का भी प्रहार

Sat, 23 May 2020 07:10 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 23 May 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Heat stroke also strikes with Corona stabbed
हीट स्ट्रोक - फोटो : Amar Ujala
गर्मी अपने चरम पर है। कोरोना के वार के साथ अब हीटस्ट्रोक भी प्रहार कर रहा है। मलखान सिंह जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक के शिकार मरीज भी आ रहे हैं। अस्पताल के फिजीशियन डॉॅ. यशपाल रावल कहते हैं कि यह समय गर्मी में चरम समय है और इस समय शरीर में पानी की कमी होना सामान्य बात है। इसलिए विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन



डॉ. यशपाल रावल कहते हैं मई महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है और तापमान बहुत बढ़ा हुआ होता है। इस समय वातावरण में आर्द्र्रता की मात्रा बहुत कम हो जाती है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। महामारी के बीच ही जिला अस्पताल में अन्य बीमारियों के मरीज भी आ रहे हैं। इसमें हीट स्ट्रोक के मरीज भी शामिल हैं। ऐसे मरीजों को उपचार के साथ-साथ सामान्य परामर्श भी दिया जा रहा है। जिसमें खान-पान से लेकर घर से बाहर निकलने तक सभी प्रकार की सावधानियां शामिल हैं।  
विज्ञापन



डॉक्टर कहते हैं कि ऐसे मौसम में तले भुने खाद्य पदार्थों से बचना ही बेहतर है। अधिक से अधिक मात्रा में पानी, नींबू पानी और इसी तरह के अन्य पेय पदार्थ पीना लाभकारी है। दोपहर में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकला जाए। अगर निकलना ही है तो सिर पर टोपी और मुंह को किसी सूती अंगोछा से ढक कर ही निकला जाए तो बेहतर होगा। साथ में पानी की बोतल भी अवश्य रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा तापमान अच्छे मानसून के संकेत: प्रोफेसर अतीक
 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के चेयरमैन प्रोफेसर अतीक अहमद कहते हैं कि अभी तापमान और बढ़ेगा और यह इस बात का संकेत है कि अच्छा मानसून आएगा। उन्होंने कहा कि अभी अधिकतम तापमान 42 और 44 डिग्री सेल्सियस के बीच में चल रहा है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  26 से 28 मई के बीच इसके चरम पर होने की उम्मीद है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हो चुका है। इसका अर्थ यह है कि जिस प्रकार की गर्मी पड़ रही है ऐसी ही गर्मी अभी पड़ेगी। 4 जून को मानसून केरला के तट पर टकरा रहा है। अलीगढ़ जैसे मैदानी इलाकों में आने में उसको जून के आखिर तक का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed