फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Heat in the day, relief from drizzle in the evening

अलीगढ़ः दिन में तपिश, शाम को बूंदाबांदी से राहत

Sat, 16 Apr 2022 12:56 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
गर्मी के तल्ख तेवर शुक्रवार को थोड़े नरम रहे। दिन में धूप निकलने से तपिश रही। दोपहर में अचानक बादल छा गए। शाम को धूल भरी आंधी के बाद बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन




शुक्रवार को सुबह तेज धूप निकली। दोपहर के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए, जिससे सूर्य देव के तल्ख तेवरों से लोगों को राहत मिली। शाम को करीब 6 बजे धूल भरी आंधी शुरू हो गई, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि 15 मिनट बाद आंधी बंद हो गई। देरशाम बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रही। रात में लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। 
विज्ञापन




बीते 15 दिनों से भीषण गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब थी। शुक्रवार को दोपहर बाद लोगों ने राहत सांस ली। शाम के समय लोग अपने परिजनों के साथ सैर सपाटा करने निकले। बच्चों ने भी पार्कों की तरफ रुख किया। डॉक्टरों की सलाह है कि गर्मी के बचने के लिए तेज धूप में घर से बाहर न निकलें। जरूरी काम होने पर सिर पर टोप लगाएं। वहीं पानी की कमी से बचने के लिए तरल पदार्थ का सेवन करें। बच्चों को रोटा वायरस का टीका लगवाएं। संवाद  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed