फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Heat havoc.. Diarrhea started showing effect

Aligarh News: गरमी का कहर..डायरिया दिखाने लगा असर

Sat, 22 Apr 2023 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Heat havoc.. Diarrhea started showing effect
बदलते मौमस के बीच अब तक लोग बुखार से ही पीड़ित थे, मगर अब डायरिया भी असर दिखाने लगा है। इसके बावजूद डायरिया के मरीज अस्पताल पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को हालांकि हाफडे था, मगर जिला अस्पताल व दीनदयाल अस्पताल में मरीजों की संख्या खासी रही। जिन्हें उपचार देकर व सलाह देकर घर भेजा गया। बुखार पीड़ित अब जरा से बिगड़े खानपान के चलते डिहाइड्रेशन व डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। मलिन बस्तियों में इसका असर कुछ ज्यादा है। ये वे इलाके हैं, जहां दूषित पानी की आपूर्ति है और लोग उसे पीने को मजबूर हैं। दोनों अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या अधिक थी। डॉक्टर लोगों से गरमी में सुरक्षित खानपान व शुद्ध पानी के प्रयोग की सलाह दे रहे हैं। धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन







बच्चों को लेकर भी दी डॉक्टरों ने सलाह

डॉ. प्रदीप बंसल का कहना है कि अगर बच्चों को डायरिया हो जाए तो तत्काल उसका उपचार कराना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने को हीट स्ट्रोक कहा जाता है। तापमान बढ़ने पर लू का खतरा रहता है। इसमें पानी की कमी होने पर उल्टी के साथ तेज बुुखार होता है और बेहोशी आने लगती है। ऐसी स्थिति में चिकित्सक की सलाह लें। तेज बुखार होने पर माथे पर ठंडे पानी की पट्टी रखें।
विज्ञापन







बचाव के उपाय

1. सिर को सूती कपड़े से ढकना चाहिए।
2. तरल पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

6. शिकंजी, छाछ, जूस, पानी के साथ ग्लूकोज का सेवन करें।

7. बच्चे के शरीर में पानी की कमी न होने दें, सादा पानी पीते रहें।

8. खरबूजा, तरबूज, ककड़ी, खीरा आदि का सेवन करें।

हीट स्ट्रोक के लक्षण

तेज बुखार के साथ उल्टी होना।

उल्टी और बुखार के साथ दस्त होना।

बच्चों में बेचैनी होना, बेहोशी छा जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed