{"_id":"60a16d5d8ebc3e1156262b65","slug":"health-workers-rushed-to-investigate-corona-and-beaten-haziyapur-news-ali2632630106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की जांच करने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की जांच करने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों को दौड़ाकर पीटा
Mon, 17 May 2021 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:37 AM IST
सार
शाहनगर सौरोला में शनिवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई थी। आरोप है कि परिवार वालों ने कोविड नियम का पालन न कर शव को अपने घर पर रखा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार दोपहर टप्पल क्षेत्र के गांव शाहनगर सौरोला में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को कुछ लोगों ने दौड़ाकर पीटा। पीड़ित स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से टप्पल थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शाहनगर सौरोला में शनिवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई थी। आरोप है कि परिवार वालों ने कोविड नियम का पालन न कर शव को अपने घर पर रखा। अंतिम संस्कार भी कोविड नियमों के अनुसार नहीं किया। इस पर लोगाें ने टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जांच टीम गांव बुलाई थी। लैब टेक्नीशियन सौरव अत्री, रमा राव, सर्वेश शर्मा और संदीप ड्राइवर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन सौरव अत्री के अनुसार जांच के दौरान गांव के कुछ लड़के आए। सैंपल लेने का विरोध करते हुए कहने लगे कि कोरोना कोई बीमारी नहीं है। गांव से जाओ। इसके बाद अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
अभद्रता से परेशान वह लोग गांव से निकलने लगे तो आरोपियों ने दौड़ाकर मारपीट की। उन्होंने एसडीएम खैर अंजनी कुमार व सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी को जानकारी दी। इस पर जट्टारी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार के आदेश पर पीड़ित स्वास्थ्य कर्मियों ने शाहनगर सौरोला निवासी गौरव पुत्र प्रेमपाल, सचिन पुत्र अशोक और रवीन पुत्र रामवीर के खिलाफ तहरीर दी है। थाना पुलिस के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।