फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Health worker's gang stole and sold children in Aligarh

हेल्थ वर्कर के गैंग ने अलीगढ़ में चुराकर बेचे थे बच्चे

Wed, 31 Aug 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Health worker's gang stole and sold children in Aligarh
मथुरा में हुए बच्चा चोर गिरोह में हाथरस के डॉक्टर दंपती की गिरफ्तारी के बाद अलीगढ़ के उस सनसनीखेज प्रकरण की याद ताजा हो गई, जिसमें गरीब-मजदूरों के बच्चे हेल्थ वर्कर व नर्स गैंग ने चोरी किए थे। जिन्हें बाद में निसंतान दंपतियों को बेच दिया गया। ऐसे मामलों में कार्रवाई करते हुए 10 बच्चे बरामद कर हेल्थ वर्कर-नर्स सहित 16 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे।
विज्ञापन

गांधीपार्क इलाके में सक्रिय महिलाओं व उनके साथी पुरुषों के गैंग में कुछ महिलाएं हेल्थ वर्कर थीं। उनके संपर्क में निसंतान दंपती आते थे। वे बच्चों की डिमांड करते थे। इनके गैंग के पुरुष सड़क पटरियों पर रहने वाले लोगों के बच्चे चुराते थे। इसी रैकेट का खुलासा पिछले वर्ष जिला पुलिस ने कर 6 बच्चे बरामद किए। इसके अलावा अन्य मामले में जीटी रोड के नर्सिंग होम में सासनी की महिला को लालच देकर बुलाया और नर्स ने बच्चा बेचा था। इस मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की। इन मामलों में फर्जी गोदनामे भी बनवाए गए थे।
विज्ञापन

खेलते-खेलते गायब
- टप्पल के जरतौली निवासी डोरीलाल का सात वर्षीय बेटा उमेश सात मई से गायब है। अब तक सुराग नहीं लग सका। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था।
-सासनीगेट के पला कबीरनगर नई आबादी के ढलाई मजदूर सुखदेव का आठ वर्षीय बेटा धर्मेंद्र कुमार 27 नवंबर 18 को घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-क्वार्सी के किशनपुर निवासी मोहन लाल का आठ वर्षीय बेटा रोहित चार अगस्त 2019 को घर से निकला था, अब तक उसका सुराग नहीं लग सका है।
- जिला पुलिस ऑपरेशन खुशी चला रही है। जिसमें हमने अकेले इसी वर्ष में 345 छोटे और बड़े बच्चे बरामद किए हैं। पिछले वर्ष बच्चा चोरी गैंग का राजफाश कर गाजियाबाद तक से बरामद किए हैं। इस पहलू पर हमारी विशेष नजर रहती है। कलानिधि नैथानी, एसएसपी

-ये चोरी हुए बच्चे और बरामद--
1- दिसंबर 2020 में हज हाउस गाजियाबाद से चोरी बच्चा दादरी की महिला को डेढ़ लाख में बेचा, उस महिला ने मुंबई ले जाकर बेचा है बच्चा, बरामद नहीं
2- फरवरी 2021 में हज हाउस गाजियाबाद से चोरी 9 माह का बच्चा जीवनगढ़ की महिला के जरिये हाथपुल देहली गेट के जाहिद को एक लाख में बेचा, बरामद
3- गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पीछे से 2 माह की बच्ची चोरी कर लाई गई, जिसे गैंग सरगना की पड़ोसन के घर से बरामद किया गया
4- गांधीपार्क थाने के सामने से डेढ़ वर्षीय बच्चा चोरी किया गया, जिसे पड़ोस के आकाश दंपती को 45 हजार रुपये में बेचा गया, बरामद किया
5- 20 जून 2021 को गांधीपार्क थाने के सामने लोहा पीटने वाले का 13 माह का बच्चा चोरी किया गया, जिसे मध्यस्थों के जरिये 5 लाख में खैर के सर्राफ को बेचा, बरामद
6- 22 जून 2021 को सरोज नगर के लोहा पीटने वाले की 2 साल की बच्ची को चोरी की गई, जिसका अभी सौदा नहीं हुआ, घर से बरामद की गई है
7-नवंबर 2021 में छर्रा अड्डा पुल के नीचे से मजदूर का बच्चा बेचने के लिए चोरी, छह घंटे में ही उसे बरामद किया गया था
8-अप्रैल 2022 में सासनी की महिला को नर्स ने लालच देकर जीटी के अस्पताल बुलाया, बच्चा बेच दिया गया। अगले दिन बच्चा बरामद किया गया
ये भी जानें--
-10 वर्ष के लापता 48 बच्चे और बड़े आज तक नहीं मिले।
-345 बच्चे व बड़े ऑपरेशन खुशी के तहत इस वर्ष बरामद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed