{"_id":"60e358518ebc3e694e086414","slug":"health-services-being-improved-at-the-village-level-city-office-news-ali2673649138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण स्तर पर सुधारी जा रहीं स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण स्तर पर सुधारी जा रहीं स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव
कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण स्तर पर भी स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। नगर पंचायतों के माध्यम से सभी सीएचसी एवं पीएचसी का सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है। इनके अलावा, नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की स्थापना एवं पहले से मौजूद सेंटरों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम चल रहा है। साथ ही हर नगर पंचायत क्षेत्र में कम से कम एक-एक आक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर शासन के निर्देश पर ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा मजबूत किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रामीण स्तर पर कोविड केयर सेंटर, हेल्थ सेंटर और अस्पताल बनाने की योजना बनी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड केयर सेंटर 30 बेड का होगा। यहां बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले कोविड मरीजों को रखा जाएगा। यह एक तरह का आइसोलेशन वार्ड होगा। गांव में जिस व्यक्ति के यहां आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं होगी, उन मरीजों को यहां रखा जाएगा। इन सेंटरों पर 24 घंटे पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्धता के साथ एक बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी उपलब्ध होगी। यह केंद्र समीप के प्राथमिक या हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की निगरानी में रहेंगे। इसी के साथ कोविड समर्पित कोविड हेल्थ सेंटर पर हल्के गंभीर हालत वाले मरीज को रखा जाएगा। यह भी 30 बेड का एक केंद्र होगा। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह केंद्र बनाए जाएंगे।
12 ब्लॉकों की 16 सीएचसी के अंतर्गत आएंगी 34 पीएचसी
अलीगढ़। कोविड मामलों की प्रभारी एवं डब्ल्यूपीसी प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि जिले के 12 ब्लॉकों में 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनके अलावा, गभाना, जलाली, बेसवां व गंगीरी में चार नई सीएचसी बनाई जा रही हैं। इनके अंतर्गत 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होंगे। फिलहाल, शासन स्तर से 27 पीएचसी की स्वीकृति मिली है। यहां पर एमबीबीएस डाक्टर तैनात होंगे। फिलहाल 21 एमबीबीएस डाक्टर उपलब्ध हैं। जिले में 333 हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन शासन स्तर से 174 सेंटर ही स्वीकृत हुए हैं। वर्तमान में 88 हेल्थ वेलनेस सेंटर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद जिले में अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
चंडौस व लोधा में बाउंड्रीवाल व कच्चे क्षेत्र को पक्का कराने का काम शुरू
चंडौस व लोधा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर पड़ी बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू हो चुका है। बिजौली सीएचसी की छत पक्की कराई जा रही है। अन्य केंद्रों को भी दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।
नगर पंचायतों को अपने अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीएचसी एवं पीएचसी की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के आदेश दिए गए हैं। मरम्मत से लेकर सफाई का काम नगर पंचायतों के जिम्मे किया गया है। हर नगर पंचायत क्षेत्र में कम से कम एक आक्सीजन प्लांट की स्थापना कराने के लिए कहा गया है।
- चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी